छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

रायपुर समेत कई इलाकों में बारिश, किसानों की चिंता पर CM साय ने कही ये बात

चक्रवाती तूफान अकवान का असर छत्तीसगढ़ में दिखने लगा है। राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। लगातार बदलते मौसम के बीच किसानों को खेतों में खड़ी फसलों के नुकसान की चिंता सताने लगी है। इस बीच मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि चक्रवात से फसलें प्रभावित होने पर सरकार नुकसान का सर्वे कराएगी और नियमानुसार मुआवजा व फसल बीमा का लाभ दिलाएगी।

रायपुर: चक्रवाती तूफान अकवान के प्रभाव से छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर समेत प्रदेश के कई इलाकों में सुबह से बारिश हो रही है। मौसम के इस बदलाव के बीच खेतों में खड़ी फसलों को नुकसान पहुंचने की आशंका जताई जा रही है। इसे देखते हुए मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किसानों को भरोसा दिलाया है कि नुकसान होने पर राज्य सरकार प्रभावित किसानों को नियमानुसार राहत देगी।

सभी जिलों के कलेक्टरों को सर्वे के निर्देश

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने बताया कि चक्रवात के कारण फसलों को होने वाले संभावित नुकसान का आकलन करने के लिए सभी जिलों के कलेक्टरों को निर्देश दिए गए हैं। यदि बारिश और तूफान से फसलों को क्षति पहुंचती है तो प्रभावित क्षेत्रों में सर्वे कराया जाएगा।

सर्वे में सामने आने वाले नुकसान के आधार पर किसानों को फसल बीमा और मुआवजे से जुड़े प्रावधानों के तहत सहायता उपलब्ध कराई जाएगी।

पहले भी नुकसान पर किसानों को मिली थी सहायता

सीएम साय ने कहा कि इससे पहले भी चक्रवात के कारण प्रदेश में फसलों को नुकसान पहुंचा था। उस समय भी सरकार ने प्रभावित क्षेत्रों में नुकसान का आकलन कराया था और किसानों को सहायता दी थी।

मुख्यमंत्री ने भरोसा दिलाया कि इस बार भी फसल क्षति का आकलन कर नियमानुसार राहत पहुंचाई जाएगी। सरकार की ओर से जिला प्रशासन को स्थिति पर नजर रखने और नुकसान की जानकारी जुटाने के निर्देश दिए गए हैं।

बारिश से किसानों की बढ़ी चिंता

चक्रवात के असर से हो रही बारिश के कारण किसानों को फसलों की सुरक्षा की चिंता सता रही है। ऐसे में मुख्यमंत्री के आश्वासन से प्रभावित किसानों को राहत मिलने की उम्मीद

Related Articles

Back to top button