छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर सीधी भर्ती

रायपुर। छत्तीसगढ़ में स्पेशल एजुकेटर के 38 पदों पर भर्ती के लिए लोक शिक्षण संचालनालय ने विज्ञापन जारी किया है। इच्छुक एवं पात्र अभ्यर्थी 20 नवंबर से 4 दिसंबर 2026 शाम 5 बजे तक आवेदन कर सकते हैं।

आवेदन निर्धारित प्रारूप में व्यक्तिगत रूप से या पंजीकृत डाक से बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, रायपुर एवं सरगुजा संभाग के संयुक्त संचालक कार्यालयों में जमा किए जा सकेंगे। एक ही आवेदन सभी जिलों एवं संभागों के रिक्त पदों के लिए मान्य होगा। भर्ती का विस्तृत विज्ञापन और आवेदन प्रारूप विभागीय वेबसाइट eduportal.cg.nic.in पर उपलब्ध है।

टैग: छत्तीसगढ़ भर्ती, स्पेशल एजुकेटर, 38 पदों पर भर्ती, सरकारी नौकरी, शिक्षक भर्ती, लोक शिक्षण संचालनालय, रायपुर, बस्तर, बिलासपुर, दुर्ग, सरगुजा, भर्ती विज्ञापन, आवेदन प्रक्रिया, छत्तीसगढ़ रोजगार।

 

Related Articles

Back to top button