
रायपुर। खमतराई थाना क्षेत्र में तीन साल पुराने संदिग्ध मौत के मामले में पुलिस ने आरोपी बेटे को गिरफ्तार किया है। पुलिस के अनुसार, 5 जुलाई 2023 को पारिवारिक विवाद के दौरान संजू उर्फ संदीप गिरि गोस्वामी (44) ने अपनी मां श्यामा गोस्वामी के सिर पर सिलबट्टे के लोहे से वार किया और रस्सी से गला घोंटकर हत्या कर दी थी।
वारदात के बाद आरोपी ने घटना छिपाने के लिए मां के सिर पर गमछा बांधकर गुलाल लगा दिया और मौत को सामान्य बताता रहा। मृतका की बेटी द्वारा संदेह जताने पर पुलिस ने पोस्टमार्टम रिपोर्ट और गवाहों के बयान के आधार पर दोबारा जांच की। पूछताछ में आरोपी ने हत्या करना स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसके खिलाफ हत्या और साक्ष्य छिपाने की धाराओं में मामला दर्ज कर गिरफ्तार कर लिया है।



