
रायपुर। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने संगठन में बड़ा बदलाव करते हुए 81 सचिवों की नियुक्ति और जिम्मेदारियों में फेरबदल किया है। इसके तहत जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को छत्तीसगढ़ का नया प्रभारी सचिव बनाया गया है।
इससे पहले यह जिम्मेदारी विजय जांगिड और एसए संपत कुमार संभाल रहे थे। वहीं, जरिता लैतफलांग को छत्तीसगढ़ के प्रभार से हटाकर पूर्वोत्तर राज्यों की जिम्मेदारी सौंपी गई है। कांग्रेस महासचिव केसी वेणुगोपाल द्वारा जारी सूची के अनुसार सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू होंगी। फेरबदल में देवेंद्र यादव समेत 25 नेताओं को प्रभार से मुक्त किया गया है।
टैग: कांग्रेस, एआईसीसी, संगठन में फेरबदल, छत्तीसगढ़ कांग्रेस, जितेंद्र बघेल, हरनाम सिंह, विजय जांगिड, एसए संपत कुमार, जरिता लैतफलांग, केसी वेणुगोपाल, देवेंद्र यादव, राजनीतिक समाचार, रायपुर।




