
नई दिल्ली। कांग्रेस ने संगठन को मजबूत और व्यवस्थित करने के उद्देश्य से राष्ट्रीय स्तर पर बड़ा बदलाव किया है। अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी (एआईसीसी) ने 19 नवंबर को 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को उनके वर्तमान दायित्वों से मुक्त कर दिया है। इसके साथ ही पार्टी ने 81 सचिवों की नई सूची जारी करते हुए विभिन्न राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और संगठन के प्रमुख विभागों की जिम्मेदारी नए एवं मौजूदा पदाधिकारियों को सौंपी है।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे की मंजूरी के बाद संगठन महासचिव केसी वेणुगोपाल ने नियुक्तियों और जिम्मेदारियों में बदलाव संबंधी आदेश जारी किया। सभी नियुक्तियां तत्काल प्रभाव से लागू कर दी गई हैं। पार्टी की ओर से जारी सूची में 31 राज्यों, केंद्र शासित प्रदेशों और केंद्रीय संगठनात्मक विभागों के लिए सचिवों की जिम्मेदारी तय की गई है।
छत्तीसगढ़ में जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को जिम्मेदारी
इस फेरबदल में छत्तीसगढ़ के लिए जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह को एआईसीसी सचिव की जिम्मेदारी दी गई है। इससे पहले प्रदेश में विजय जांगिड़ और एसए संपत कुमार यह दायित्व संभाल रहे थे। वहीं, जरिता लैतफलांग को छत्तीसगढ़ के प्रभार से हटाकर मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम और नगालैंड की जिम्मेदारी सौंपी गई है। छत्तीसगढ़ के नेता देवेंद्र यादव को भी उन 25 पदाधिकारियों में शामिल किया गया है, जिन्हें वर्तमान जिम्मेदारियों से मुक्त किया गया है।
इन राज्यों और विभागों में सौंपी गई जिम्मेदारी
कांग्रेस की ओर से जारी सूची के अनुसार अलग-अलग राज्यों और विभागों के लिए सचिवों की जिम्मेदारी इस प्रकार तय की गई है—
-
कांग्रेस अध्यक्ष कार्यालय: प्रणव झा और गौरव पांधी।
-
कम्युनिकेशन, प्रचार, मीडिया, सोशल एवं डिजिटल मीडिया: डॉ. विनीत पुनिया और रुचिरा चतुर्वेदी।
-
असम: मनोज चौहान, बॉबी भगत और इफ्तेकार अहमद।
-
केरल एवं लक्षद्वीप: मयूरा एस. जयकुमार और गणेश कुमार यादव।
-
तमिलनाडु एवं पुडुचेरी: निवेदित अल्वा, जंगा गौतम और वेंकटेश्वर।
-
उत्तराखंड: मनोज यादव, सुरेंद्र शर्मा और भीम कुमार।
-
गुजरात: रामकिशन ओझा, सुभाषिनी यादव, हेम सिंह शेखावत और नरेश ठाकुर।
-
कर्नाटक: नेट्टा डिसूजा, मोहन जोशी, सैयद अजमतुल्लाह हुसैनी और एडवोकेट एस. सरथ।
-
पंजाब: हिना कावरे, रवींद्र दलवी, सूरज सिंह ठाकुर और डॉ. राज कुमार मौर्य।
-
जम्मू-कश्मीर एवं लद्दाख: धीरज गुर्जर और सुशील कुमार पासी।
-
मेघालय, मिजोरम एवं अरुणाचल प्रदेश: अनिल ए. थॉमस, सुशांत चक्रवर्ती और जेनब चंदेल।
-
मध्य प्रदेश: नीतू वर्मा सोइन, पाल भाई आंबलिया, डॉ. अजय कुमार पासवान और ओमवीर यादव।
-
झारखंड: भूपेंद्र मरावी और अवनीश काजला।
-
बिहार: प्रदीप नरवाल, प्रो. प्रकाश सोनावणे और महबूब पाशा।
-
ओडिशा: जेत्ती कुसुम कुमार और पूर्णचंद्र पाढ़ी।
-
गोवा, दादरा एवं नगर हवेली तथा दमन एवं दीव: डॉ. अंजलि निंबालकर।
-
तेलंगाना: सचिन सावंत और साइमन एलेक्स।
-
दिल्ली: दानिश अबरार।
-
आंध्र प्रदेश एवं अंडमान-निकोबार द्वीप समूह: सेंतमिल अरासु और वी. शंकर।
-
पश्चिम बंगाल: अब्दुल खलीक, देबाशीष पटनायक और गुंजन पटेल।
-
हिमाचल प्रदेश एवं चंडीगढ़: कमल कांत शर्मा और डॉ. राहुल राजभर।
-
उत्तर प्रदेश: अभिषेक दत्त, वरुण चौधरी, कुणाल चौधरी, जगदीश चंदर जांगिड़, अब्दुल हन्नान और संजीव आर्य।
-
हरियाणा: दीपक राठौर और सुनील अहिरे।
-
मणिपुर, त्रिपुरा, सिक्किम एवं नगालैंड: जरिता लैतफलांग, अमित बावा सैनी और डूंगर राम गेदर।
-
महाराष्ट्र: यूबी वेंकटेश, रेहाना रियाज चिश्ती, एफएच जक्कप्पनावर और योगेंद्र योगी।
-
छत्तीसगढ़: जितेंद्र बघेल और हरनाम सिंह।
-
राजस्थान: विश्व विजय सिंह, पोरलाक खार्ते, डॉ. पलक वर्मा और मनोज बागड़ी।
केंद्रीय संगठनात्मक विभागों में भी नियुक्तियां
पार्टी ने राज्यों के अलावा केंद्रीय संगठन के विभिन्न विभागों की जिम्मेदारी भी तय की है। संयुक्त कोषाध्यक्ष (संपत्ति एवं परिसंपत्ति) के लिए नीलेश पटेल और नितिन कुंबलकर को जिम्मेदारी दी गई है। प्रशासन विभाग का दायित्व सुशांत मिश्रा और मनोज त्यागी को सौंपा गया है। प्रशिक्षण एवं संदेश विभाग की जिम्मेदारी संतोष कोलकुंडा को मिली है, जबकि इंडियन ओवरसीज कांग्रेस एवं विदेश मामलों का दायित्व डॉ. आरती कृष्णा संभालेंगी।
इन 25 पदाधिकारियों को वर्तमान जिम्मेदारियों से किया मुक्त
कांग्रेस ने जिन 25 सचिवों और संयुक्त सचिवों को उनके वर्तमान दायित्वों से मुक्त किया है, उनमें शामिल हैं—
-
अंबा प्रसाद
-
बी.एम. संदीप
-
चेतन चौहान
-
चिरंजीव राव
-
क्रिस्टोफर तिलक
-
देवेंद्र यादव
-
दिव्या मदेरणा
-
मंसूर अली खान
-
नवीन शर्मा
-
पी. गोपी
-
पी. विश्वनाथन
-
पृथ्वीराज साठे
-
पूनम पासवान
-
रोजी एम. जॉन
-
रुत्विक मकवाना
-
एस.ए. संपत कुमार
-
संजना जाटव
-
शहनवाज आलम
-
टी.एन. प्रतापन
-
उषा नायडू
-
वी.के. अरिवझगन
-
विदित चौधरी
-
मैथ्यू एंटनी
-
रणविजय सिंह लोचव
-
विजय जांगिड़
निवर्तमान पदाधिकारियों के योगदान की सराहना
कांग्रेस ने जिम्मेदारियों से मुक्त किए गए सभी 25 निवर्तमान सचिवों और संयुक्त सचिवों के संगठनात्मक योगदान की सराहना की है। पार्टी के इस फैसले से राष्ट्रीय संगठन में जिम्मेदारियों का नया बंटवारा हुआ है। अब सभी नवनियुक्त और पुनर्नियुक्त पदाधिकारी अपने-अपने राज्यों एवं विभागों में संगठनात्मक कार्यों का संचालन करेंगे।



