देश

मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां का निधन, सभी कार्यक्रम रद्द

लखनऊ। उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ की मां सावित्री देवी का 89 वर्ष की आयु में उत्तराखंड के पौड़ी जिले स्थित पैतृक गांव पंचूर में निधन हो गया। उनके निधन की सूचना मिलते ही मुख्यमंत्री ने अपने सभी पूर्व निर्धारित कार्यक्रम रद्द कर दिए हैं।

मुख्यमंत्री को गोंडा जाना था, लेकिन अब वे वहां नहीं जाएंगे। वह मां के अंतिम दर्शन के लिए उत्तराखंड रवाना हो गए हैं। सावित्री देवी से उनकी आखिरी मुलाकात इसी साल 8 मई को पैतृक गांव पंचूर में हुई थी। उनके निधन से परिवार और शुभचिंतकों में शोक है।

 

Related Articles

Back to top button