शाइनिंग स्टार स्कूल का रंगारंग कार्यक्रम वैदिक न्यूज की एम् डी सैय्यद सलमा रही चीफ़ गेस्ट बच्चों को किया सम्मानित

शाइनिंग स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल संजय नगर हमीदिया चौंक का आज़ वार्षिक उत्सव एनुअल फंक्शन बड़े ही धूमधाम हर्ष उल्लास से मनाया गया इस अवसर पर बच्चों ने नृत्य फैन्सी डेस गीत गाकर सभी का दिल जीता अपनी कलाओं को पेश करते हुए रंग-बिरंगे कपड़े पहने नन्हे मुन्ने बच्चों ने देशभक्ति पर सवालों का जवाब दिया किसी ने चाचा नेहरू किसी ने महात्मा गांधी सुभाष चंद्र बोस मौलाना अबुल कलाम आजाद शहीद भगत सिंह पर बेहतरीन स्पीच भाषण देकर सबका मन मोह लिया सभी पेरेंट्स ने बच्चों को आशीर्वाद दिया शाइनिंग स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल की डायरेक्टर अनिशा ख़ान ने सभी बच्चों पालको स्कूल स्टाफ का अभिवादन करते हुए.

आभार व्यक्त किया स्कूल की प्रिंसिपल मिसेस रशीदा बेगम ने पुरे आयोजन को सफल बनाने के लिए बच्चों पेरेंट्स के साथ मिलकर इस वार्षिक उत्सव को बखूबी कामयाबी दी इस आयोजन के लिए चीफ़ गेस्ट मुख्य अतिथि के लिए वैदिक न्यूज चैनल की एम् डी भारतीय पत्रकार महासंघ की वाइस प्रेसिडेंट सैय्यद सलमा को विशेष रूप से आमंत्रित किया गया वहीं विषेश अतिथि के लिए शहीद राजीव पाण्डेय वार्ड के पार्षद बद्री प्रसाद गुप्ता को विशेष तौर पर आमंत्रित किया गया मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुई सैय्यद सलमा ने बच्चों को मेडल और प्रशस्ति पत्र देकर सम्मानित किया अपने संबोधन में सैय्यद सलमा ने कहा कि बच्चों की तालीम एजुकेशन से समाज और देश प्रदेश मजबूत होंगा हमें अच्छी शिक्षा देकर उन्हें आत्मनिर्भर बनाना है डॉक्टर वकील इंजीनियर पत्रकार बना कर देश प्रदेश के लिए मानव सेवा का काम करना होगा इस आयोजन के लिए शाइनिंग स्टार इंग्लिश मीडियम स्कूल की डायरेक्टर अनिशा ख़ान ने सभी अतिथियों बच्चों और स्टाफ का आभार शुक्रिया अदा किया

