छत्तीसगढ़रायपुर

Raipur News: 3-4 अक्टूबर को रायपुर में होगी फ्री मेसोनिक लॉज की क्षेत्रीय बैठक, 10 राज्यों से आएंगे 400 प्रतिनिधि

10 राज्यों से लगभग 400 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना

रायपुर। फ्री मेसोनिक लॉज की क्षेत्रीय बैठक आगामी 3 एवं 4 अक्टूबर को रायपुर में आयोजित की जाएगी। बैठक में देश के लगभग 10 राज्यों से 400 प्रतिनिधियों के शामिल होने की संभावना है।

बैठक की तैयारियों की समीक्षा के लिए फ्री मेसोनिक लॉज के डिप्टी रीजनल ग्रैंड मास्टर श्री तरुण श्रीवास्तव आज रायपुर पहुंचे। इस अवसर पर उन्होंने रायपुर स्थित मेसोनिक लॉज, भिलाई तथा मेसोनिक लॉज छत्तीसगढ़ के सदस्यों के साथ बैठक कर आयोजन की तैयारियों की विस्तृत समीक्षा की।

बैठक में कार्यक्रम की व्यवस्थाओं, अतिथियों के स्वागत, आवास, भोजन तथा आयोजन स्थल से संबंधित विभिन्न विषयों पर विस्तार से चर्चा की गई। श्री तरुण श्रीवास्तव ने आयोजन को सफलतापूर्वक संपन्न कराने के लिए सदस्यों को आवश्यक दिशा-निर्देश भी दिए।

क्षेत्रीय बैठक में लगभग 10 राज्यों से 400 प्रतिनिधियों के रायपुर पहुंचने की संभावना है। आयोजन को लेकर मेसोनिक लॉज के सदस्यों में उत्साह है तथा बैठक को सफल बनाने के लिए व्यापक स्तर पर तैयारियां की जा रही हैं.

Related Articles

Back to top button