छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

जगदलपुर में नशीली कैप्सूल बेचने की फिराक में थे दो युवक, पुलिस ने 216 प्रतिबंधित कैप्सूल के साथ किया गिरफ्तार

जगदलपुर। बस्तर में नशे के कारोबार के खिलाफ पुलिस ने कार्रवाई करते हुए दो युवकों को गिरफ्तार किया है। दोनों आरोपी बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो में बैठकर नशीली कैप्सूल बेचने के लिए ग्राहक तलाश रहे थे। पुलिस ने घेराबंदी कर उन्हें पकड़ लिया। आरोपियों के कब्जे से 216 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद की गई हैं।

मुखबिर की सूचना पर पुलिस ने की घेराबंदी

जानकारी के मुताबिक, मामला जगदलपुर के दलपत सागर स्थित रानी घाट का है। पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली थी कि दो युवक बिना नंबर प्लेट वाली स्कॉर्पियो में मौजूद हैं और संदिग्ध गतिविधियों में शामिल हो सकते हैं।

सूचना के आधार पर कोतवाली पुलिस ने मौके पर पहुंचकर घेराबंदी की और दोनों युवकों को पकड़ लिया। पूछताछ में आरोपियों ने अपना नाम मनीष प्रकाश सावल और सुमित पाण्डेय बताया।

स्कॉर्पियो और चाकू भी जब्त

पुलिस ने वाहन की तलाशी ली तो उसमें से 216 नग प्रतिबंधित नशीली कैप्सूल बरामद हुईं। इसके अलावा पुलिस ने स्कॉर्पियो और एक चाकू भी जब्त किया है। जब्त सामग्री की अनुमानित कीमत 12 लाख 10 हजार रुपये बताई गई है।

न्यायिक रिमांड पर भेजे गए आरोपी

पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ संबंधित धाराओं में अपराध दर्ज किया। इसके बाद उन्हें न्यायालय में पेश किया गया, जहां से दोनों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है।

Related Articles

Back to top button