छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

पूर्व महाधिवक्ता कनक तिवारी के निधन पर शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने जताया शोक

रायपुर। छत्तीसगढ़ के पूर्व महाधिवक्ता और वरिष्ठ विधिवेत्ता कनक तिवारी के निधन पर प्रदेश में शोक की लहर है। स्कूल शिक्षा मंत्री गजेन्द्र यादव ने उनके निधन को विधिक और बौद्धिक जगत के लिए बड़ी क्षति बताया है। शनिवार को उन्होंने दुर्ग स्थित मुक्तिधाम पहुंचकर दिवंगत वरिष्ठ अधिवक्ता को श्रद्धांजलि अर्पित की और शोक संतप्त परिवार से मुलाकात कर संवेदनाएं व्यक्त कीं।

विधि और साहित्य के क्षेत्र में योगदान को किया याद

श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए मंत्री गजेन्द्र यादव ने कहा कि कनक तिवारी का निधन छत्तीसगढ़ के विधिक एवं बौद्धिक क्षेत्र के लिए अपूरणीय क्षति है। उन्होंने कहा कि कानून, साहित्य और वैचारिक चिंतन के क्षेत्र में तिवारी का योगदान लंबे समय तक याद किया जाएगा।

शोकाकुल परिवार के प्रति जताई संवेदना

शिक्षा मंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना की। साथ ही शोक की इस घड़ी में उनके परिजनों को दुख सहने की शक्ति, धैर्य और संबल प्रदान करने की कामना की।

Related Articles

Back to top button