अभिनेता से नेता बने सुपरस्टार थलापति विजय (Thalapathy Vijay) एक तरफ जहां तमिलनाडु विधानसभा 2026 के चुनाव में मिली शानदार जीत का जश्न मना रहे हैं, वहीं दूसरी तरफ एक्टर अब एक कानूनी विवाद घिरते नजर आ रहे हैं. जीत के जश्न के बीच मद्रास हाई कोर्ट ने सी. जोसेफ विजय यानी थलापति विजय के खिलाफ दायर एक याचिका को रजिस्टर करने का आदेश दिया है. इस याचिका में उन पर अपनी कमाई छुपाने और बेहिसाब नकद लेने के आरोप में आयकर विभाग की कार्रवाई और आपराधिक मामला दर्ज (Thalapathy Vijay Tax Case) करने की मांग की गई है.
दरअसल, एम. राजकुमार नाम के एक व्यक्ति ने कोर्ट में अर्जी दी है, जिसमें उन्होंने थलापति विजय (Vijay) पर आरोप लगाया है कि, विजय ने अपनी असली कमाई छिपाई है और उनके पास काला धन है. याचिका में मांग की गई है कि इनकम टैक्स विभाग पुराने छापों और सबूतों की जांच करे और विजय पर धोखाधड़ी और साजिश जैसे गंभीर आरोपों में केस दर्ज हो. साथ ही प्रवर्तन निदेशालय (ED) से भी इसकी जांच कराने की मांग की गई है.
याचिका में ये भी कहा गया है कि, फिल्म ‘पुलि’ के रिलीज होने के बाद आयकर विभाग ने 30 सितंबर 2015 को विजय के जुड़े परिसरों पर सर्च एंड सीजर की कार्रवाई की थी. इस दौरान कथित तौर पर ऐसे दस्तावेज मिले थे, जिनमें बेहिसाब नकद लेनदेन के हिंट मिले थे.
इस मामले में हाई कोर्ट ने हैरानी जतातई कि बार-बार निर्देश देने के बावजूद रजिस्ट्री अभी भी अपनी मर्जी से याचिकाओं को नंबर देने से रोक रही है. कोर्ट ने साफ किया कि अगर कागज पूरे हैं, तो रजिस्ट्री को केस नंबर देना ही होगा. अब ये मामला कोर्ट की बेंच के सामने लिस्ट होगा, जहां इसकी मेरिट पर सुनवाई की जाएगी. ऐसी ही एंटरटेनमेंट की खबरों को जानने के लिए पढ़ते रहिए बॉलीवुडलाइफ हिंदी…