
रायपुर। रायपुर लोकसभा सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने केंद्रीय कृषि एवं किसान कल्याण मंत्री शिवराज सिंह चौहान की माताजी श्रीमती काशी बाई तथा अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा दुख व्यक्त किया है।
सांसद अग्रवाल ने कहा कि मां का निधन जीवन की सबसे बड़ी और अपूरणीय क्षति होती है। श्रीमती काशी बाई जी के निधन से वे अत्यंत व्यथित हैं। इस दुख की घड़ी में उनकी संवेदनाएं शिवराज सिंह चौहान और उनके पूरे परिवार के साथ हैं।
विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के निधन पर शोक व्यक्त करते हुए उन्होंने कहा कि वे समर्पित जनप्रतिनिधि और वरिष्ठ साथी थे। जनसेवा तथा क्षेत्र के विकास में उनका योगदान हमेशा याद किया जाएगा। उनका असामयिक निधन संगठन और क्षेत्र की जनता के लिए बड़ी क्षति है।
बृजमोहन अग्रवाल ने ईश्वर से दिवंगत आत्माओं को अपने श्रीचरणों में स्थान देने तथा शोकाकुल परिजनों और समर्थकों को इस कठिन समय में दुख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।




