छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने स्वर्गीय डोमनलाल कोर्सेवाड़ा को दी अंतिम विदाई, गृह ग्राम भेंडरा पहुंचकर अर्पित की श्रद्धांजलि

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज बालोद जिले के ग्राम भेंडरा पहुंचे और अहिवारा विधानसभा क्षेत्र के दिवंगत विधायक डोमनलाल कोर्सेवाड़ा के पार्थिव शरीर पर पुष्पचक्र अर्पित कर उन्हें भावभीनी श्रद्धांजलि दी। मुख्यमंत्री उनकी अंतिम यात्रा में भी शामिल हुए और नम आंखों से उन्हें अंतिम विदाई दी।

मुख्यमंत्री साय ने स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा के निधन पर गहरा शोक व्यक्त करते हुए कहा कि उनका जाना पूरे क्षेत्र की जनता के साथ-साथ उनके लिए भी व्यक्तिगत रूप से बेहद पीड़ादायक है। उन्होंने कहा कि स्वर्गीय कोर्सेवाड़ा का सरल व्यक्तित्व, आत्मीय व्यवहार और जनसेवा के प्रति समर्पण हमेशा याद किया जाएगा।

इस दौरान मुख्यमंत्री ने शोकाकुल परिजनों से मुलाकात कर अपनी संवेदनाएं व्यक्त कीं। उन्होंने ईश्वर से दिवंगत आत्मा को अपने श्रीचरणों में स्थान देने और परिजनों को इस कठिन समय में दुःख सहने की शक्ति प्रदान करने की प्रार्थना की।

Related Articles

Back to top button