देश
सिगरेट पीने वालों की जेब पर मार, अब इतने रुपये ज्यादा देने होंगे

सिगरेट पीने वालों की जेब पर एक बार फिर असर पड़ा है। ITC ने अपने लोकप्रिय ब्रांड Classic Connect और Gold Flake Super Star की कीमतों में बढ़ोतरी की है। नए MRP वाले पैकेट बाजार में पहुंचने लगे हैं।
Classic Connect के 20 सिगरेट वाले पैक की कीमत ₹390 से बढ़कर ₹428 हो गई है। वहीं Gold Flake के 10 सिगरेट वाले पैक की कीमत ₹79 से बढ़कर ₹89 हो गई है। यानी दोनों पैक पर ग्राहकों को अब पहले से ज्यादा कीमत चुकानी होगी।

बढ़ी कीमतों के पीछे तंबाकू उत्पादों पर बढ़े टैक्स को प्रमुख वजह माना जा रहा है। पुराना स्टॉक खत्म होने के बाद नए MRP वाले पैकेट ज्यादा दुकानों पर दिखाई देने लगेंगे।



