छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

तीज महोत्सव में दिखा संस्कृति और नारी शक्ति का रंग, पूजा यादव बनीं तीज क्वीन 2026

भिलाई नगर। जेके फाउंडेशन की ओर से होटल अमित पार्क में तीज महोत्सव एवं तीज क्वीन 2026 का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में भारतीय संस्कृति, परंपरा, सौंदर्य और महिला सशक्तिकरण की शानदार झलक देखने को मिली।

 

फाउंडेशन की अध्यक्ष टी जयारेड्डी के नेतृत्व में हुए समारोह में विधायक रिकेश सेन, पद्मश्री पंडवानी लोकगायिका उषा बारले और डॉ. नेहा गुप्ता का सम्मान किया गया। कार्यक्रम का संचालन प्रियंका उपाध्याय ने किया।

तीन श्रेणियों में हुई प्रतियोगिता

तीज क्वीन प्रतियोगिता तीन कैटेगरी में आयोजित की गई। मुख्य श्रेणी में पूजा यादव ने तीज क्वीन 2026 का खिताब जीता। सृजना फर्स्ट रनरअप और नंदिनी भुजेल सेकंड रनरअप रहीं।

गोल्ड कैटेगरी में भारती साहू विजेता बनीं, जबकि क्लासिक कैटेगरी में सपना सोनार और उमा महेश्वरी को विजेता घोषित किया गया। सरोज निर्मलकर को तीज ग्लैमर, अनीता माधव को तीज स्टार और माधुरी नायक को तीज दीवा का खिताब मिला।

प्रस्तुतियों ने बांधा समां

महोत्सव में महिलाओं ने शिव-पार्वती, राधा-कृष्ण, दुर्गा, काली और महागौरी जैसे विभिन्न रूपों की प्रस्तुतियां दीं। भरतनाट्यम के जरिए शिव स्तुति और हिंदी-तेलुगु गीतों पर महिलाओं की प्रस्तुतियों ने कार्यक्रम में उत्साह भर दिया।

टी जयारेड्डी ने कहा कि तीज महोत्सव केवल प्रतियोगिता नहीं, बल्कि भारतीय संस्कृति और महिला प्रतिभा को प्रोत्साहित करने का मंच है। आयोजन में बड़ी संख्या में महिलाएं शामिल हुईं।

Related Articles

Back to top button