
रायपुर। छत्तीसगढ़ राज्य हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग एवं शहर सीरतुन्नबी कमेटी के पदाधिकारियों ने मुख्यमंत्री निवास में मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से सौजन्य भेंट कर पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद स.अ.व. के जन्मदिवस जश्ने ईद मिलादुन्नबी की बधाई एवं मुबारकबाद दी।
इस अवसर पर शहर सीरतुन्नबी कमेटी द्वारा आयोजित जुलूसे मुहम्मदी एवं अन्य कार्यक्रमों की जानकारी मुख्यमंत्री श्री साय को दी गई। मुख्यमंत्री ने हज कमेटी के चेयरमैन मिर्जा एजाज़ बेग, शहर सीरतुन्नबी कमेटी के पदाधिकारियों एवं मुस्लिम समाज को पैग़म्बर साहब के जन्मदिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि पैग़म्बर हज़रत मुहम्मद ने आपसी भाईचारे, प्रेम और सौहार्द का संदेश दिया है। समाज में इन मूल्यों को आत्मसात करने की आवश्यकता है।
इस दौरान शहर सीरतुन्नबी कमेटी के सद्र सोहेल सेठी एवं बदरुद्दीन खोखर भी उपस्थित रहे।




