छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

​वर्दी पर हमला, थाने में तांडव: सत्ता संरक्षित गुंडागर्दी पर कब चलेगा कानून का चाबुक? :डॉ विजय देवांगन AAP नेता

​रायपुर : राजधानी के रायपुर पश्चिम विधानसभा क्षेत्र अंतर्गत गुढ़ियारी थाने के भीतर घुसकर खुलेआम तोड़फोड़ करना और ऑन-ड्यूटी पुलिसकर्मियों से बदसलूकी करना सत्ता के संरक्षण में पल रहे अहंकार का नंगा नाच है। भाजयुमो जिला उपाध्यक्ष शुभांकर द्विवेदी और उनके उपद्रवी साथियों की इस खुली गुंडागर्दी ने साबित कर दिया है कि हमारे क्षेत्र रायपुर पश्चिम में कानून-व्यवस्था पूरी तरह ध्वस्त हो चुकी है।
​पुलिस जब खुद महफूज नहीं, तो रायपुर पश्चिम की जनता भगवान भरोसे!

नियम तोड़कर डीजे बजाने पर जब गुढ़ियारी पुलिस ने अपना फर्ज निभाया, तो सत्ताधारी दल के नेताओं ने थाने को ही अपना अखाड़ा बना लिया। अगर खाकी पहनने वाले पुलिसकर्मी अपने ही थाने के भीतर सुरक्षित नहीं हैं, तो गुढ़ियारी और पूरे रायपुर पश्चिम की आम जनता अपनी सुरक्षा की उम्मीद किससे करे? यह सिर्फ थाने में तोड़फोड़ नहीं, बल्कि कानून के इकबाल पर सीधा प्रहार है।

​भाजपा अपनी स्थिति स्पष्ट करे:
भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को अब अपना रुख साफ करना होगा। भाजपा प्रदेश नेतृत्व यह स्पष्ट करे कि क्या वे ऐसे उपद्रवियों और अपराधियों को खुला संरक्षण देंगे? यदि भाजपा वास्तव में सुशासन का दावा करती है, तो ऐसे गुंडों पर तत्काल कार्रवाई करते हुए उन्हें पार्टी से निष्कासित करे।

​हमारी स्पष्ट एवं कठोर मांगें:
​कागज़ी खानापूर्ति बंद हो, तुरंत गिरफ्तारी हो: गुढ़ियारी थाने में तोड़फोड़ करने वाले मुख्य आरोपी और उसके सभी गुर्गों को बिना किसी राजनीतिक दबाव के तत्काल गिरफ्तार कर जेल भेजा जाए।
​कठोरतम धाराओं में कार्रवाई: शासकीय कार्य में बाधा डालने और सरकारी संपत्ति को नुकसान पहुंचाने के जुर्म में बुल्डोजर और कुर्की जैसी सख्त से सख्त कानूनी कार्रवाई की जाए।
​प्रशासनिक निष्पक्षता: रायपुर पुलिस किसी भी सत्ताधारी नेता के दबाव में घुटने न टेके और निष्पक्षता से कार्रवाई करे।

​चेतावनी:
रायपुर पश्चिम की शांति और सुरक्षा से खिलवाड़ करने वाली इस रंगदारी और गुंडागर्दी को कतई बर्दाश्त नहीं किया जाएगा। यदि इस मामले में लीपापोती की गई, तो रायपुर पश्चिम की जनता के साथ मिलकर गुढ़ियारी थाने से लेकर शासन के दफ्तरों तक आंदोलन किया जाएगा।

Related Articles

Back to top button