व्यापार

मुंबई में तबेला दूध के दाम बढ़ेंगे, 1 सितंबर से ₹102 लीटर मिलेगा

मुंबई में दूध खरीदने वाले परिवारों की जेब पर जल्द ही अतिरिक्त बोझ पड़ने वाला है। 1 सितंबर 2026 से तबेला दूध की कीमत में ₹9 प्रति लीटर की बढ़ोतरी लागू होगी। इसके बाद 93 रुपये लीटर मिलने वाला तबेला दूध अब 102 रुपये प्रति लीटर की दर से बेचा जाएगा। नई दरें 28 फरवरी 2027 तक प्रभावी रहने की बात कही गई है।

पशु आहार और चारे की बढ़ती कीमत बनी वजह

दूध उत्पादकों के मुताबिक, पिछले कुछ महीनों में पशुपालन की लागत लगातार बढ़ी है। पशु आहार, अनाज, चारा और खली की कीमतों में बढ़ोतरी से डेयरी संचालन महंगा हो गया है। उत्पादकों का कहना है कि कुछ पशु आहार की कीमतों में करीब 25 फीसदी तक वृद्धि हुई है। ऐसे में मौजूदा दर पर दूध की बिक्री जारी रखना मुश्किल हो रहा था।

त्योहारी सीजन से पहले बढ़ेगा घरेलू बजट

दूध की नई कीमत का सीधा असर उन परिवारों पर पड़ेगा, जो रोजाना तबेला या स्थानीय डेयरी से खुला दूध खरीदते हैं। खासकर त्योहारी सीजन से पहले यह बढ़ोतरी घरेलू खर्च को और बढ़ा सकती है। अब रोजाना एक लीटर दूध लेने वाले परिवार को महीने में करीब ₹270 अतिरिक्त खर्च करने होंगे। वहीं दो लीटर प्रतिदिन की खपत वाले परिवार का मासिक खर्च करीब ₹540 बढ़ जाएगा

यह बढ़ोतरी पैकेट वाले दूध पर नहीं, बल्कि मुंबई में तबेला/खुले दूध की दरों पर लागू होगी।

Related Articles

Back to top button