छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

“तिरंगा देश की आन, बान और शान है, एक व्यक्ति भी इसे लेकर निकले तो वह पूरे देश का गौरव है” — सांसद बृजमोहन अग्रवाल

 

  • राजधानी रायपुर में स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर निकली ऐतिहासिक ‘भव्य तिरंगा यात्रा’
  • पूर्व सैनिकों, स्कूली विद्यार्थियों, सामाजिक एवं व्यापारिक संगठनों के साथ हजारों की संख्या में उमड़ा जनसैलाब
  • जगह-जगह पुष्पवर्षा और गज़मालाओं से हुआ यात्रा का अभूतपूर्व स्वागत

रायपुर . 80वें स्वतंत्रता दिवस की पूर्व संध्या पर राजधानी रायपुर देशभक्ति के रंग में पूरी तरह सराबोर नजर आई। रायपुर सांसद एवं वरिष्ठ भाजपा नेता श्री बृजमोहन अग्रवाल के नेतृत्व में शहर में एक विशाल व भव्य ‘तिरंगा यात्रा’ का आयोजन किया गया। इस यात्रा में विधायक श्री पुरंदर मिश्रा समेत विभिन्न सामाजिक, धार्मिक, व्यापारिक संगठनों के प्रतिनिधियों, स्कूली विद्यार्थियों, और हजारों की संख्या में आम नागरिकों ने पूरे उत्साह के साथ हिस्सा लिया। यात्रा मार्ग पर जगह-जगह नागरिकों और कार्यकर्ताओं द्वारा पुष्पवर्षा कर एवं गज़माला पहनाकर ऐतिहासिक स्वागत किया गया।यात्रा में

इस अवसर पर उपस्थित विशाल जनसमूह को संबोधित करते हुए सांसद श्री बृजमोहन अग्रवाल ने प्रदेश व देशवासियों को स्वतंत्रता दिवस की बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। अपने सहज और आत्मीय अंदाज में उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी जी ने पूरे देश में ‘हर घर तिरंगा’ और ‘तिरंगा यात्रा’ की जो अलख जगाई है, उसका मुख्य उद्देश्य हमारी नई पीढ़ी को आजादी की असली कीमत समझाना और उनके दिलों में देशभक्ति का जज्बा व तिरंगे का महत्व स्थापित करना है। इसके लिए पूरा देश प्रधानमंत्री जी का आभारी है।

श्री अग्रवाल ने तिरंगे की महत्ता को रेखांकित करते हुए भावुक अंदाज में कहा कि, “तिरंगा हमारे देश की आन, बान और शान का प्रतीक है। अगर एक अकेला नागरिक भी हाथ में तिरंगा लेकर निकलता है, तो वह पूरे हिंदुस्तान के गौरव और सम्मान को प्रदर्शित करता है।”

कार्यक्रम में विशेष रूप से पहुंचे देश के पूर्व सैनिकों का सांसद बृजमोहन अग्रवाल ने मंच से ताली बजवाकर गर्मजोशी से अभिनंदन व स्वागत किया। उन्होंने कहा कि हमारे वीर सैनिकों का त्याग और समर्पण ही देश की संप्रभुता की असली ताकत है।

इसके साथ ही सांसद श्री अग्रवाल ने तिरंगा यात्रा को ऐतिहासिक और सफल बनाने के लिए रायपुर भाजपा जिला अध्यक्ष श्री रमेश ठाकुर, सभी मंडल अध्यक्षों, पदाधिकारियों, पार्षदों और समर्पित कार्यकर्ताओं का हृदय से आभार व्यक्त करते हुए उनकी संगठनात्मक क्षमता व मेहनत की खुले दिल से सराहना की। उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं और जनता के इस अपार उत्साह ने यह साबित कर दिया है कि राष्ट्रभक्ति की भावना हर रायपुरवासी के दिल में पूरी मजबूती से धड़क रही है।

Related Articles

Back to top button