
रायपुर ब्राइट फाउंडेशन सामाजिक संस्था द्वारा ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी खम्हारडीह में अपने सामाजिक उत्तरदायित्व और जनजागरूकता अभियान के तहत रक्तदान और स्वास्थ शिविर का आयोजन किया गया । इस अवसर पर सोसायटी के निवासियों ने बड़चरकर हिस्सा लिया। 12 लोगों ने रक्त दान किया , वही 43 लोगों ने अपनी आंखों की जांच करवाई , 38 लोगों ने ब्लड शुगर , कोलेस्ट्रॉल आदि की जांच करवाई । बिलासा ब्लड ग्रुप और डॉ शिवाकांत दुबे नेत्र चिकित्सक अपने तकनीशियनों के साथ उपस्थित थे रक्तदान करने वाले सभी दान दाताओं को हेलमेट , कंप्यूटर बैग तथा प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया ।
इस अवसर पर संस्था के अध्यक्ष प्रदीप गोविंद शितूत , उपाध्यक्ष नरेन्द्र अंटू ठाकुर , आदित्य शितूत, मनीष वाधवानी , प्रखर गर्ग , विवेक सिंग , दिव्या , याशिका , गायत्री सहित सोसायटी के सभी गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे । रायपुर ब्राइट फाउंडेशन के द्वारा सभी तकनीशियनों व डॉक्टरों , ऐश्वर्या ग्रेटर सोसायटी रहवासी संघ का मोमेंटो देकर सम्मान किया गया ।
प्रदीप गोविंद शितूत
अध्यक्ष
रायपुर ब्राइट फाउंडेशन , रोटरी मैत्री ट्रस्ट , बाल समाज
सहायक प्रांतपाल ( 2026-27 )
रोटरी क्लब ऑफ रायपुर को चेयरमैन एल्युमिनी , ( 2025 – 26 )
सिटी को ऑर्डिनेटर रायपुर ( 2024 – 2025 )
अध्यक्ष रोटरी क्लब ऑफ रायपुर ( 2023 – 24 )
सिटी को ऑर्डिनेटर रायपुर ( 2024 – 2025 )
सचिव
सौ. कुसुम ताई दाबके स्मृति पाठशाला प्रबंध समिति तात्यापारा रायपुर




