
Raipur News: छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने शनिवार, 7 नवंबर 2026 को लोकभवन में राज्यपाल रमेन डेका से शिष्टाचार मुलाकात की। इस दौरान मुख्यमंत्री ने राज्यपाल को दीपावली के पावन अवसर पर हार्दिक बधाई और शुभकामनाएं दीं।
मुख्यमंत्री साय ने राज्यपाल रमेन डेका से मुलाकात कर उन्हें दीपावली पर्व की शुभकामनाएं दीं। यह भेंट सौहार्दपूर्ण वातावरण में हुई। इस अवसर पर मुख्यमंत्री ने प्रदेशवासियों के लिए भी दीपावली के पर्व पर सुख, शांति और समृद्धि की कामना की।




