छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

IPJA ने मेघा तिवारी को बनाया छत्तीसगढ़ प्रदेश अध्यक्ष

15-16 वर्षों का पत्रकारिता अनुभव और नेशनल अवॉर्ड से सम्मानित होने की उपलब्धि को देखते हुए मिली महत्वपूर्ण जिम्मेदारी

रायपुर। इंडियन प्रोफेशनल जर्नलिस्ट्स एसोसिएशन (IPJA) ने संगठनात्मक विस्तार की दिशा में महत्वपूर्ण निर्णय लेते हुए छत्तीसगढ़ की वरिष्ठ महिला पत्रकार मेघा तिवारी को प्रदेश अध्यक्ष नियुक्त किया है। उनकी नियुक्ति से प्रदेश के पत्रकारिता जगत में हर्ष का माहौल है।

मेघा तिवारी को पत्रकारिता के क्षेत्र में लगभग 15 से 16 वर्षों का अनुभव है। अपने लंबे पत्रकारिता सफर के दौरान उन्होंने जनहित के मुद्दों, सामाजिक सरोकारों और आम जनता की आवाज को प्रमुखता से उठाया है। पत्रकारिता में उल्लेखनीय योगदान के लिए उन्हें नेशनल अवॉर्ड से भी सम्मानित किया जा चुका है।

पत्रकारों के अधिकार और सम्मान के लिए करेंगी कार्य

प्रदेश अध्यक्ष की नई जिम्मेदारी मिलने के बाद मेघा तिवारी का प्रमुख उद्देश्य छत्तीसगढ़ में संगठन को मजबूत करना और पत्रकारों के हितों की रक्षा के लिए प्रभावी पहल करना होगा। इसके साथ ही प्रदेश के सभी जिलों में संगठन का विस्तार, पत्रकारों की समस्याओं का समाधान, उनकी सुरक्षा और सम्मान के लिए प्रयास तथा निष्पक्ष एवं जिम्मेदार पत्रकारिता को प्रोत्साहित करना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल रहेगा।

अपनी नियुक्ति पर मेघा तिवारी ने संगठन के राष्ट्रीय नेतृत्व एवं पदाधिकारियों के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि उन्हें जो जिम्मेदारी सौंपी गई है, उसका निर्वहन पूरी निष्ठा, ईमानदारी और समर्पण के साथ करेंगी। उनका प्रयास रहेगा कि छत्तीसगढ़ के प्रत्येक पत्रकार के अधिकारों और सम्मान की रक्षा हो तथा संगठन को प्रदेश में नई मजबूती मिले।

उन्होंने कहा कि पत्रकारिता लोकतंत्र का चौथा स्तंभ है। इसे मजबूत बनाने के लिए सभी पत्रकारों को एकजुट होकर कार्य करना होगा।

मेघा तिवारी की नियुक्ति पर प्रदेश के पत्रकारों, सामाजिक संगठनों और शुभचिंतकों ने प्रसन्नता व्यक्त करते हुए उन्हें बधाई एवं शुभकामनाएं दी हैं। संगठन को उम्मीद है कि उनके नेतृत्व में IPJA छत्तीसगढ़ में पत्रकार हितों से जुड़े कार्यों को नई दिशा मिलेगी।

 

Related Articles

Back to top button