
रायपुर । छत्तीसगढ़ के शासकीय चिकित्सा महाविद्यालयों में शैक्षणिक सत्र 2026-27 के लिए सहबद्ध एवं स्वास्थ्य देखरेख क्षेत्र के 11 पाठ्यक्रमों में प्रवेश प्रक्रिया प्रारंभ हो गई है। इनमें तीन डिप्लोमा और आठ स्नातक पाठ्यक्रम शामिल हैं। इच्छुक अभ्यर्थी प्रवेश संबंधी जानकारी के लिए चिकित्सा शिक्षा विभाग की आधिकारिक वेबसाइट cgdme.in पर जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।
तीन डिप्लोमा पाठ्यक्रम
डिप्लोमा स्तर पर निम्नलिखित पाठ्यक्रमों में प्रवेश दिया जा रहा है।
-
एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी।
-
डायलिसिस टेक्नोलॉजी।
-
मेडिकल लेबोरेटरी टेक्नोलॉजी।
आठ स्नातक पाठ्यक्रम
स्नातक स्तर पर उपलब्ध पाठ्यक्रमों में शामिल हैं।
-
बैचलर ऑफ फिजिशियन एसोसिएट्स।
-
बैचलर ऑफ साइंस हेल्थ इन्फॉर्मेशन मैनेजमेंट।
-
बैचलर ऑफ मेडिकल रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग टेक्नोलॉजी।
-
बैचलर ऑफ एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी।
-
बैचलर ऑफ रेडिएशन थेरेपी टेक्नोलॉजी।
-
बैचलर्स ऑफ डायलिसिस थेरेपी टेक्नोलॉजी।
-
बैचलर ऑफ ऑप्टोमेट्री।
-
बैचलर ऑफ मेडिकल लेबोरेटरी साइंस।
इन क्षेत्रों में मिलेंगे रोजगार के अवसर
इन पाठ्यक्रमों के माध्यम से विद्यार्थी चिकित्सा सेवाओं से जुड़े विभिन्न तकनीकी क्षेत्रों में प्रशिक्षण प्राप्त कर सकेंगे। रेडियोलॉजी एवं इमेजिंग के क्षेत्र में एक्स-रे, सीटी स्कैन और एमआरआई जांच सेवाओं में काम करने के अवसर हैं। मेडिकल लेबोरेटरी से जुड़े विद्यार्थी पैथोलॉजी लैब, ब्लड बैंक और शोध प्रयोगशालाओं में कार्य कर सकते हैं।
इसी तरह एनेस्थीसिया एवं ऑपरेशन थिएटर टेक्नोलॉजी के विद्यार्थियों के लिए शल्य कक्ष, गहन चिकित्सा इकाई और आपातकालीन विभाग में कार्यक्षेत्र उपलब्ध हैं। डायलिसिस टेक्नोलॉजी के क्षेत्र में डायलिसिस इकाइयों एवं गुर्दा रोग विभागों में अवसर मिल सकते हैं। वहीं ऑप्टोमेट्री के विद्यार्थियों के लिए नेत्र अस्पतालों और दृष्टि जांच केंद्रों में रोजगार की संभावनाएं हैं।
आधिकारिक वेबसाइट पर देखें प्रवेश संबंधी जानकारी
अभ्यर्थियों को आवेदन जमा करने और शुल्क भुगतान करने से पहले आधिकारिक प्रवेश अधिसूचनाओं का अवलोकन करने की सलाह दी गई है। प्रवेश की पात्रता, आवश्यक दस्तावेज, आवेदन प्रक्रिया और अन्य शर्तों की विस्तृत जानकारी आधिकारिक वेबसाइट पर उपलब्ध अधिसूचनाओं से प्राप्त की जा सकती है।




