छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

पर्यटन मंत्री राजेश अग्रवाल ने विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह को दी जन्मदिन की बधाई

शंकर नगर स्थित निवास पर की सौजन्य मुलाकात, स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की

रायपुर । छत्तीसगढ़ के पर्यटन एवं संस्कृति मंत्री श्री राजेश अग्रवाल ने आज राजधानी रायपुर के शंकर नगर स्थित निवास पर विधानसभा अध्यक्ष एवं प्रदेश के पूर्व मुख्यमंत्री डॉ. रमन सिंह से मुलाकात कर उन्हें जन्मदिन की हार्दिक बधाई एवं शुभकामनाएं दीं। इस दौरान उन्होंने डॉ. सिंह के उत्तम स्वास्थ्य, दीर्घायु और सुखमय जीवन की कामना करते हुए प्रदेश की सेवा में उनके निरंतर योगदान की सराहना की।

मंत्री श्री अग्रवाल ने संस्कृत के मंगलवाक्य ‘जीवेत शरदः शतम्’ के माध्यम से डॉ. रमन सिंह के दीर्घ एवं स्वस्थ जीवन की मंगलकामना की। उन्होंने कहा कि डॉ. सिंह का अनुभव, मार्गदर्शन और जनसेवा के प्रति समर्पण छत्तीसगढ़ के विकास के लिए अमूल्य है। उनके स्नेह और मार्गदर्शन से जनहित में कार्य करने की प्रेरणा मिलती है।

श्री अग्रवाल ने कहा कि डॉ. रमन सिंह ने अपने लंबे राजनीतिक एवं प्रशासनिक जीवन में प्रदेश के विकास, सुशासन और जनकल्याण को प्राथमिकता दी है। मुख्यमंत्री के रूप में उनके कार्यकाल के दौरान छत्तीसगढ़ की विकास यात्रा को नई दिशा मिली। सार्वजनिक जीवन में उनका अनुभव और दूरदर्शिता आज भी प्रदेश के लिए महत्वपूर्ण है।

पर्यटन मंत्री ने कहा कि विधानसभा अध्यक्ष के रूप में डॉ. रमन सिंह लोकतांत्रिक परंपराओं, संसदीय मर्यादाओं और संवैधानिक मूल्यों को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रहे हैं। उनका सहज व्यक्तित्व, जनहित के प्रति प्रतिबद्धता और प्रशासनिक अनुभव नई पीढ़ी के जनप्रतिनिधियों के लिए प्रेरणास्रोत है।

श्री अग्रवाल ने विश्वास व्यक्त किया कि डॉ. रमन सिंह का मार्गदर्शन भविष्य में भी छत्तीसगढ़ के विकास और जनसेवा के प्रयासों को दिशा देता रहेगा। उन्होंने ईश्वर से प्रार्थना की कि डॉ. सिंह स्वस्थ, प्रसन्न एवं दीर्घायु रहें और प्रदेश की जनता को उनके अनुभव तथा मार्गदर्शन का लाभ मिलता रहे।

Related Articles

Back to top button