
रायपुर। राजधानी में खारून नदी का जलस्तर लगातार बढ़ने के चलते प्रशासन ने महादेव घाट के पास स्थित नगर निगम के विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया फिलहाल रोक दी है। नागरिकों की सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए यह फैसला लिया गया है।
प्रशासन के अनुसार, नदी का जलस्तर बढ़ने से विसर्जन के दौरान अप्रिय घटना की आशंका बनी हुई है। इसी वजह से अगले आदेश तक लोगों को महादेव घाट स्थित विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन के लिए नहीं आने की अपील की गई है।
प्रशासन ने की सहयोग की अपील
प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि सुरक्षा को ध्यान में रखते हुए जारी निर्देशों का पालन करें और फिलहाल विसर्जन कुंड की ओर न जाएं। अधिकारियों ने लोगों से किसी भी तरह का जोखिम नहीं उठाने की अपील की है।
जलस्तर सामान्य होने पर फिर शुरू होगी प्रक्रिया
प्रशासन ने बताया कि खारून नदी का जलस्तर सामान्य होने के बाद विसर्जन कुंड में मूर्ति विसर्जन की प्रक्रिया दोबारा शुरू की जाएगी। विसर्जन शुरू किए जाने को लेकर प्रशासन की ओर से अलग से सूचना जारी की जाएगी।




