छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

कांकेर में 23-24 नवंबर को होगा जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक, कलेक्टर ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारियां

उत्तर बस्तर कांकेर। जिले में खेल प्रतिभाओं को मंच देने और युवाओं में खेल भावना को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से इस वर्ष जिला स्तरीय बस्तर ओलंपिक का आयोजन 23 एवं 24 नवंबर को किया जाएगा। प्रतियोगिता जिला मुख्यालय कांकेर में आयोजित होगी।

खेल प्रतियोगिताएं शासकीय नरहरदेव उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, इंडोर स्टेडियम भवन, शासकीय भानुप्रतापदेव स्नातकोत्तर महाविद्यालय एवं मिनी स्टेडियम तथा शासकीय कन्या क्रीड़ा परिसर के खेल मैदान में आयोजित की जाएंगी।

कलेक्टर ने विभागों को सौंपी जिम्मेदारी

बस्तर ओलंपिक के सफल और व्यवस्थित आयोजन के लिए कलेक्टर कुन्दन कुमार ने विभिन्न विभागों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी हैं। प्रशासन द्वारा प्रतियोगिता की तैयारियां सुनिश्चित करने और आयोजन को सुचारू रूप से संपन्न कराने पर जोर दिया जा रहा है।

दो दिवसीय इस जिला स्तरीय खेल आयोजन में खिलाड़ियों को अपनी प्रतिभा दिखाने का अवसर मिलेगा।

Related Articles

Back to top button