छत्तीसगढ़राज्य

शासन की पहल: कोण्डागांव में दिव्यांगजनों को मिली मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल व वॉकर

कोण्डागांव,। शासन के मंशानुरूप समाज कल्याण विभाग द्वारा दिव्यांगजनों को आत्मनिर्भर बनाने एवं उनके दैनिक जीवन को सुगम बनाने की दिशा में सतत प्रयास किए जा रहे हैं। इसी क्रम में शुक्रवार को विकासखंड कोण्डागांव अंतर्गत ग्राम पंचायत घोड़ागांव के  राम सिंह बघेल एवं  दिवेश कोर्राम को मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल तथा सरगीपाल, कोण्डागांव निवासी श्रीमती रामबती नेताम को वॉकर प्रदान किया गया।

इस अवसर पर समाज कल्याण विभाग की उप संचालक श्रीमती ललिता लकड़ा ने हितग्राहियों को दिव्यांगजन स्वरोजगार ऋण योजना की जानकारी देते हुए शासन की विभिन्न कल्याणकारी योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि इन योजनाओं का उद्देश्य दिव्यांगजनों को आर्थिक एवं सामाजिक रूप से सशक्त बनाना है। मोटराइज्ड ट्राईसाइकिल प्राप्त करने वाले  राम सिंह बघेल ने बताया कि वे पेशे से मोटरसाइकिल गैरेज का कार्य करते हैं। ट्राईसाइकिल मिलने से अब उन्हें अपने कार्यस्थल तक आने-जाने एवं दैनिक गतिविधियों के संचालन में काफी सुविधा होगी। उन्होंने इस सहायता के लिए शासन एवं समाज कल्याण विभाग के प्रति आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button