खेल

यामिनी मौर्य ने जूडो स्पर्धा में जीता रजत पदक

ग्लासगो । भारत की उभरती हुई जूडो खिलाड़ी यामिनी मौर्य ने ग्लासगो में आयोजित राष्ट्रमंडल खेल 2026 में देश को गौरवान्वित करते हुए महिलाओं के 57 किलोग्राम भार वर्ग में रजत पदक अपने नाम कर लिया है। उन्होंने रोमांचक फाइनल मुकाबले में गजब के जज्बे का प्रदर्शन किया। निर्धारित समय में स्कोर के बराबरी पर रहने के बाद मुकाबला ‘गोल्डन स्कोर’ (अतिरिक्त समय) में पहुंचा, जहां एक छोटी पेनल्टी चूक के कारण यामिनी को स्वर्ण पदक से हाथ धोना पड़ा।

फाइनल में यामिनी और इंग्लैंड की असेल्या टोपराक के बीच बेहद रोमांचक मुकाबला हुआ। 4 मिनट के निर्धारित समय तक दोनों खिलाड़ियों ने शानदार डिफेंस दिखाया और कोई भी अंक नहीं बना सका। मैच ‘गोल्डन स्कोर’ में पहुंचा, जहां मुकाबला और अधिक आक्रामक हो गया। आखिरकार एक छोटी सी तकनीकी चूक और पेनल्टी (शिडो) मिलने के कारण यामिनी स्वर्ण पदक से चूक गईं और उन्हें ऐतिहासिक रजत पदक से ही संतोष करना पड़ा।

Related Articles

Back to top button