ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं जिसे कोई पीडीए के नाम पर बरगला ले, अखिलेश यादव पर भड़के रवि किशन

गोरखपुर: यूपी में सपा ब्राह्मण वोटरों को अपने पाले में करने का भरसक प्रयास कर रही है। अयोध्या से पवन पांडेय के रूप में अपना पहला उम्मीदवार घोषित कर संदेश देने का प्रयास भी किया है। बीजेपी सांसद रवि किशन ने अब इस पर अपनी प्रतिक्रिया व्यक्त की है। उनका कहना है कि ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं जिसे कोई पीडीए के नाम पर बरगला ले।
ने सपा अध्यक्ष अखिलेश यादव पर निशाना चाहते हुए कहा- ये लोग बार-बार पीडीए का मतलब बदल रहे हैं। इनके लिए इसका मतलब कभी दलित, पिछड़ा और अल्पसंख्यक है तो कभी यह लोग P को पंडित बताने लग जाते हैं। मैं उनसे कहना चाहता हूं कि ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं, जिसे आसानी से बरगलाया जा सके। ब्राह्मण स्वाभिमानी और राष्ट्रभक्त हैं। वह किसी के छलावे में आने वाले नहीं।
बीजेपी सांसद ने कहा- ब्राह्मणों पर कुछ भी बोल देना बड़ा आसान है। ब्राह्मण कोई खिलौना नहीं। ब्राह्मण ब्रह्म के मुख से निकले हुए लोग हैं जिन्हें आसानी से बरगलाया नहीं जा सकता। ब्राह्मण सदैव राष्ट्रभक्त और स्वाभिमानी होता है। वह किसी छलावे में आने वाला नहीं। आप सभी को पता है कि जब कांग्रेस की सरकार हुआ करती थी तो ब्राह्मणों के साथ किस तरह का अन्याय होता था, यह इतिहास है। आज चुनाव नजदीक आ रहा है तो सभी को ब्राह्मण याद आ रहे हैं। ब्राह्मण समाज पूरे देश भर में मात्र 3% होगा। यह समाज बुद्धिजीवी समाज है, सब कुछ सोच समझ कर करने वाला है।
गौरतलब है कि अखिलेश यादव लगातार बीजेपी के ऊपर ब्राह्मणों की उपेक्षा का आरोप लगाते हैं। उनका दावा है कि बीजेपी सरकार में ब्राह्मणों को सम्मान नहीं मिल रहा है। हाल ही में उन्होंने सपा के संस्थापक सदस्य जनेश्वर मिश्र की जयंती बड़े धूमधाम के साथ मनाई थी।




