देशमनोरंजन

अक्षय की Bhooth Bangla दो हफ्ते में ₹200 CR पार, 43वें दिन Dhurandhar 2 की फिर बढ़ी कमाई

भारतीय बॉक्‍स ऑफिस पर चार नई फिल्‍मों की रिलीज के बीच अक्षय कुमार की ‘भूत बंगला’ ने दो हफ्ते में वर्ल्‍डवाइड ₹200 करोड़ की कमाई कर ली है। मिली-जुली प्रतिक्रिया के बावजूद प्रियदर्शन के डायरेक्‍शन में बनी इस फिल्‍म में सफलता का परचम लहराया है। देश में भी यह फिल्‍म अब बजट निकालकर मुनाफा कमा रही है। दूसरी ओर, रणवीर सिंह स्‍टारर ऑल टाइम ब्‍लॉकबस्‍टर ‘धुरंधर 2’ ने भी छह हफ्तों का सफर पूरा कर लिया है। दुनियाभर में सबसे अध‍िक कमाई करने वाली दूसरी भारतीय फिल्‍म बनने से यह अब महज ₹4.34 करोड़ दूर है। गुरुवार को इन दोनों ही फिल्‍मों की कमाई में आंश‍िक बढ़ोतरी हुई है, जिससे वीकेंड को लेकर अधकि उम्‍मीदें जगने लगी हैं।

शुक्रवार, 01 मई को सिनेमाघरों में 4 नई फिल्‍में आई हैं। इनमें जुनैद खान और साई पल्‍लवी की ‘एक दिन’, रितेश देशमुख की ‘राजा श‍िवाजी’, मोहनलाल-ममूटी की ‘पैट्र‍ियट’ और हॉलीवुड से मेरिल स्‍ट्रीप-ऐनी हैथवे की ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ शामिल हैं। बॉक्‍स ऑफिस बिजनस के लिहाज से आंका जाए, तो इनमें से ‘पैट्र‍ियट’ साउथ के सिनेमाघरों में दमदार कमाई करती हुई दिख रही है। हालांकि, हिंदी के बाजार में इन चारों ही फिल्‍मों का बहुत जोर नहीं दिखने वाला है। मूल रूप से मराठी में बनी ‘राजा श‍िवाजी’ भी महाराष्‍ट्र में अच्‍छा बिजनस करेगी। जबकि ‘एक दिन’ सुस्‍त रहने वाली है। ‘द डेविल वियर्स प्राडा 2’ भी अपने खास दर्शक वर्ग को रिझाएगी।

Sacnilk के मुताबिक, अक्षय कुमार, परेश रावल, राजपाल यादव, वामिका गब्‍बी और तब्‍बू स्‍टारर ‘भूत बंगला’ ने अपने दूसरे गुरुवार को ₹3.50 करोड़ का नेट कारोबार किया है। एक दिन पहले बुधवार को इसने ₹3.40 करोड़ कमाए थे। इस हॉरर-कॉमेडी का बजट 120 करोड़ रुपये है और इसने 14 दिनों में देश में ₹128.15 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। आगे वीकेंड में अभी इसकी कमाई और बढ़ेगी।

  • पहले हफ्ते में कमाई – ₹84.40 करोड़
  • दूसरे हफ्ते में कमाई – ₹43.75 करोड़
  • दो हफ्तों में कुल कमाई – ₹128.15 करोड़
  • ‘भूत बंगला’ का बजट – ₹120.00 करोड़
  • दो हफ्तों में नेट प्रॉफिट – ₹8.15 करोड़

यह कम दिलचस्‍प नहीं है कि धीमी शुरुआत और औसत रफ्तार से कमाई के बावजूद यह फिल्‍म अब ‘हिट’ होने वाली है। धीमी पड़ चुकी ‘धुरंधर 2’ के कारण ‘भूत बंगला’ को फायदा मिला। जबकि आगे भी कंपीटिशन की कमी के कारण यह तीसरे हफ्ते में अच्‍छी कमाई कर लेगी। हालांकि, पहले अज्ञैर दूसरे हफ्ते में कमाई की तुलना करें तो कमाई 48.16% गिरी है। ‘भूत बंगला’ ने पहले हफ्ते में पेड प्रीमियर शोज सहित देश में ₹84.40 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया था। जबकि दूसरे हफ्ते में ₹43.75 करोड़ का कारोबार हुआ है।

अक्षय कुमार और प्रियदर्शन की जोड़ी को ओवरसीज बिजनस में भी ठीक-ठाक रेस्‍पॉन्‍स मिला है। 14 दिनों में इसने विदेशों में ₹52.25 करोड़ का ग्रॉस बिजनस किया है। इसमें गुरुवार को हुई ₹75 लाख की कमाई शामिल है। देश में इसने ₹152.15 करोड़ का ग्रॉस कारोबार किया है। इस तरह देश और विदेश मिलाकर ‘भूत बंगला’ ने दो हफ्तों में वर्ल्‍डवाइड ₹204.40 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। यह एक औसत दर्जे की फिल्‍म के लिए एक बड़ी उपलब्‍धि है।

दूसरी ओर, आदित्‍य धर के डायरेक्‍शन में बनी स्‍पाई-एक्‍शन सीक्‍वल ‘धुरंधर: द रिवेंज’ को भी 43वें दिन थोड़ा फायदा हुआ है। रिलीज के बाद 7वें गुरुवार को इसने हिंदी, तमिल, तेलुगू और कन्‍नड़ वर्जन मिलाकर ₹1.10 करोड़ का कारोबार किया, जो एक दिन पहले ₹1.00 करोड़ था। छह हफ्ते में ‘धुरंधर 2’ ने भारतीय बॉक्‍स ऑफिस अब ₹1,135.04 करोड़ का नेट कलेक्‍शन कर लिया है। वीकेंड में कमाई बढ़ेगी यह तय है, लेकिन उसके बाद स्‍वभाविक रूप से वीकडेज में कमाई गिरेगी। देश में सबसे अध‍िक कमाई का रिकॉर्ड ‘पुष्‍पा 2’ के नाम है, जिसने लाइफटाइम ₹1,234 करोड़ का नेट कलेक्‍शन किया था। ‘धुरंधर 2’ के लिए अब इस रिकॉर्ड को तोड़ पाना नामुमकिन है।

धुरंधर 2 Vs धुरंधर: दूसरे हफ्ते के बाद से पिछड़ रही सीक्‍वल फिल्‍म

हफ्ता धुरंधर 2 (5 भाषाओं में र‍िलीज) धुरंधर पार्ट 1 (स‍िर्फ ह‍िंदी में र‍िलीज)
पहला हफ्ता ₹674.17 करोड़ ₹207.25 करोड़
दूसरा हफ्ता ₹263.65 करोड़ ₹253.25 करोड़
तीसरा हफ्ता ₹110.60 करोड़ ₹172.00 करोड़
चौथा हफ्ता ₹54.70 करोड़ ₹106.50 करोड़
पांचवां हफ्ता ₹19.52 करोड़ ₹51.25 करोड़
छठा हफ्ता ₹12.40 करोड़ ₹26.35 करोड़

‘धुरंधर 2’ ने छह हफ्तों में किस भाषा में की कितनी कमाई

  • हिंदी – ₹1,066.99 करोड़
  • तेलुगू – ₹42.87 करोड़
  • तमिल- ₹19.60 करोड़
  • कन्नड़ – ₹3.81 करोड़
  • मलयालम – ₹1.77 करोड़

‘धुरंधर 2’ वर्ल्‍डवाइड कलेक्‍शन: ‘बाहुबली 2’ के रिकॉर्ड से बस ₹4.34 करोड़ दूर

रणवीर सिंह की ‘धुरंधर 2’ के लिए अगला बड़ा मौका, ‘बाहुबली 2’ को पछाड़कर दुनिया में दूसरी सबसे अध‍िक कमाई करने वाली भारतीय फिल्‍म बनने का है। प्रभास की फिल्‍म ने लाइफटाइम ₹1,788 करोड़ का वर्ल्‍डवाइड ग्रॉस कलेक्‍शन किया था। ‘धुरंधर 2’ ने 43 दिनों में वर्ल्‍डवाइड ₹1,783.66 करोड़ का ग्रॉस कलेक्‍शन कर लिया है। इसमें देश में ₹1,358.51 करोड़ और विदेशों में ₹425.15 करोड़ की ग्रॉस कमाई हुई है। गुरुवार को 43वें दिन इसने विदेशों में ₹20 लाख कमाए हैं।

Related Articles

Back to top button