छत्तीसगढ़राज्य

नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्येश्य से 15 दिवसीय सघन जांच अभियान

छत्तीसगढ़ शासन, नियंत्रक खाद्य एवं औषधि प्रशासन एवं कलेक्टर महोदय, अंबिकापुर, जिला सरगुजा के आदेशानुसार 27 अप्रैल 2026 से 11 मई 2026 तक जिले में नागरिकों को सुरक्षित एवं गुणवत्ता युक्त खाद्य एवं औषधि उपलब्ध कराने के उद्येश्य से 15 दिवसीय सघन जांच अभियान ‘‘सही दवा शुद्ध आहार, यही छत्तीसगढ़ का आधार‘‘ थीम अंतर्गत प्रथम चरण के तृतीय दिवस में दिनांक 29.04.2026 को कुल 13 थोक एवं फुटकर औषधि प्रतिष्ठानों की जांच की गई। फर्म में संधारित विभिन्न प्रकार की औषधि एवं प्रसाधन सामग्री के भंडारण, रख-रखाव, सीसीटीव्ही एवं क्रय-विक्रय संबंधी दस्तावेजों की जांच की गई एवं दवाओं को उचित तापमान पर भंडारण करने हेतु निर्देशित किया गया। निरीक्षण के दौरान 02 औषधि प्रतिष्ठानों में अनियमितता पाए जाने के कारण प्रशासनिक कार्यवाही की गई है।
निरीक्षण के दौरान समस्त औषधि प्रतिष्ठानों को सही गुणवत्ता युक्त दवा के संधारण हेेतु आधिकारिक दवा कंपनियों के डिपो से दवा खरीदी करने सुनिश्चित करने कहा गया एवं साथ ही थोक दवा विक्रेताओं को प्रतिमाह नारकोटिक एवं अन्य राज्यों से खरीदी की गई दवाओं की खरीदी बिक्री का रिकार्ड प्रस्तुत करने को निर्देशित किया गया है ताकि जिलें में दवा सप्लाई की निगरानी रखी जा सके।

Related Articles

Back to top button