छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

पुन्नी मेले में भूपेश बघेल और विकास उपाध्याय ने किया पुन्नी स्नान

 

रायपुर। छत्तीसगढ़ की धार्मिक आस्था और लोक संस्कृति के प्रतीक पुन्नी मेला के अवसर पर महादेव घाट में पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने खारून नदी में पुन्नी स्नान किया। इस दौरान उन्होंने हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेश की सुख-समृद्धि और खुशहाली की कामना की।

सुबह 6 बजे पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेताओं और कार्यकर्ताओं ने विधि-विधान से खारून नदी में स्नान किया। इसके पश्चात सभी ने हटकेश्वरनाथ महादेव मंदिर पहुंचकर भगवान भोलेनाथ का जलाभिषेक किया और प्रदेशवासियों के मंगलमय जीवन की प्रार्थना की।

पुन्नी स्नान के बाद अतिथियों ने मेले में आयोजित सांस्कृतिक कार्यक्रमों में सहभागिता की। कलाकारों द्वारा प्रस्तुत छत्तीसगढ़ी लोकगीत, लोकनृत्य और पारंपरिक सांस्कृतिक प्रस्तुतियों का आनंद लिया। महादेव घाट में सांस्कृतिक कार्यक्रम सुबह 8 बजे से शुरू होकर अगले दिन सुबह 7 बजे तक चले। आयोजन में श्रद्धालुओं और आम नागरिकों की बड़ी संख्या में उपस्थिति रही।

 

इस अवसर पर विधायक संदीप साहू, प्रदीप तिवारी, दुर्ग जिला कांग्रेस अध्यक्ष राकेश ठाकुर, सन्नी अग्रवाल, गिरीश दुबे, ऊधो राम वर्मा, मनीराम साहू, सुंदर जोगी, अन्नू राम साहू, अजय निषाद, भक्कू कश्यप, छितेंद्र ठाकुर, आकाश दीप शर्मा, अमित तिवारी, सूरज, मनीषा, सानू सहित कांग्रेस के वरिष्ठ नेता, पदाधिकारी और बड़ी संख्या में कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

पुन्नी मेला छत्तीसगढ़ की समृद्ध धार्मिक, सामाजिक और सांस्कृतिक विरासत का प्रतीक है। यह पर्व आस्था, परंपरा और आपसी भाईचारे को मजबूत करने के साथ ही प्रदेश की लोक संस्कृति के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देता है।

 

Related Articles

Back to top button