छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

अंबिकापुर में 50 लाख की चोरी पर पुलिस की कार्यप्रणाली सवालों के घेरे में, मंत्री को खुद लगानी पड़ी फटकार

 

पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने भाजपा सरकार पर उठाए सवाल, बोले—क्या आम जनता को न्याय के लिए मंत्री की सिफारिश जरूरी?

अंबिकापुर। अग्रवाल ट्रेडिंग कंपनी में 50 लाख रुपये से अधिक की चोरी के मामले में करीब एक महीने तक पुलिस कार्रवाई नहीं होने से व्यापारियों में भारी नाराजगी सामने आई है। मामले में शिकायत के बावजूद कार्रवाई में देरी को लेकर अब पुलिस की कार्यप्रणाली पर गंभीर सवाल उठने लगे हैं।

व्यापारियों की शिकायत सुनने के बाद कैबिनेट मंत्री राजेश अग्रवाल को खुद कोतवाली थाना प्रभारी को फोन कर कार्रवाई के लिए फटकार लगानी पड़ी। बताया जा रहा है कि मंत्री ने नाराजगी जताते हुए कहा कि यदि चोरों को नहीं पकड़ पा रहे हैं, तो उन्हें छुड़ाने के लिए आ जाइए।

मंत्री के हस्तक्षेप के बाद थाना प्रभारी ने दो दिन के भीतर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया है।

इस पूरे घटनाक्रम को लेकर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय भाजपा सरकार को घेरते हुए पुलिस प्रशासन की कार्यप्रणाली पर सवाल उठाएंगे। उनका सवाल है कि जब प्रदेश के कैबिनेट मंत्री को ही पुलिस से कार्रवाई करवाने के लिए सीधे हस्तक्षेप करना पड़ रहा है, तो आम जनता और व्यापारियों की शिकायतों पर पुलिस कितनी गंभीरता से कार्रवाई करती होगी?

उन्होंने सवाल उठाया कि क्या प्रदेश में पुलिस प्रशासन सरकार के नियंत्रण से बाहर हो चुका है? क्या आम नागरिक को न्याय पाने के लिए किसी मंत्री या प्रभावशाली व्यक्ति की सिफारिश की आवश्यकता पड़ेगी?

50 लाख रुपये से अधिक की चोरी के मामले में कार्रवाई में हुई देरी ने व्यापारियों की सुरक्षा और पुलिस की जवाबदेही को लेकर नई बहस छेड़ दी है।

Related Articles

Back to top button