छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व पर निकला भव्य नगर कीर्तन, छत्तीसगढ़ सिख संगठन के पदाधिकारी हुए शामिल

रायपुर। श्री गुरु नानक देव जी के 557वें प्रकाश पर्व के पावन अवसर पर गुरुद्वारा स्टेशन रोड से भव्य नगर कीर्तन का आयोजन किया गया। नगर कीर्तन गुरुद्वारा स्टेशन रोड से प्रारंभ होकर बाबा बुड्ढा साहिब गुरुद्वारे तक पहुंचा।

इस पावन आयोजन में छत्तीसगढ़ सिख संगठन के प्रदेश अध्यक्ष दलजीत सिंह चावला सहित संगठन के समस्त पदाधिकारियों ने श्रद्धा और उत्साह के साथ सहभागिता की। इस दौरान संगत ने गुरु साहिब के प्रति अपनी आस्था प्रकट करते हुए नगर कीर्तन में हिस्सा लिया।

इस अवसर पर दलजीत सिंह चावला ने गुरु नानक देव जी के प्रकाश पर्व की शुभकामनाएं देते हुए सभी के जीवन में सुख, शांति, प्रेम और भाईचारे की कामना की।

वाहेगुरु जी का खालसा, वाहेगुरु जी की फतेह। 🙏

Related Articles

Back to top button