छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

GTA 6 के गेमिंग स्टाइल में नजर आए विकास उपाध्याय, डिजिटल अवतार ने खींचा सोशल मीडिया यूजर्स का ध्यान

रायपुर। कांग्रेस नेता विकास उपाध्याय इन दिनों सोशल मीडिया पर चर्चा में हैं। उन्होंने लोकप्रिय वीडियो गेम GTA 6 की थीम पर आधारित एक आकर्षक डिजिटल तस्वीर साझा कर इंटरनेट पर चल रहे नए ट्रेंड में अपनी मौजूदगी दर्ज कराई है।

इस डिजिटल तस्वीर में विकास उपाध्याय एक अलग ही अंदाज में दिखाई दे रहे हैं। काला चश्मा, स्टाइलिश पहनावा और दमदार व्यक्तित्व के साथ उनका यह अवतार किसी एक्शन वीडियो गेम के मुख्य किरदार जैसा नजर आ रहा है।

उन्होंने इंस्टाग्राम पर तस्वीर साझा करते हुए लिखा, “POV: You just entered the GTA 6 universe.” उनकी इस पोस्ट ने डिजिटल आर्ट और गेमिंग ट्रेंड में दिलचस्पी रखने वाले लोगों का ध्यान आकर्षित किया है।

दरअसल, इन दिनों GTA 6 की लोकप्रियता से प्रेरित डिजिटल पोस्टर और एआई आधारित तस्वीरें सोशल मीडिया पर खूब पसंद की जा रही हैं। राजनीतिक और सार्वजनिक जीवन से जुड़े लोग भी इन नए डिजिटल प्रयोगों के जरिए अपने व्यक्तित्व को रचनात्मक अंदाज में प्रस्तुत कर रहे हैं।

विकास उपाध्याय का यह नया डिजिटल लुक भी सोशल मीडिया पर बदलते ट्रेंड और राजनीति में डिजिटल क्रिएटिविटी के बढ़ते इस्तेमाल की एक झलक पेश करता है।

Related Articles

Back to top button