छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

छत्तीसगढ़ के कर्मचारियों और पेंशनरों को दिवाली का तोहफा, महंगाई भत्ता-राहत में 2% की बढ़ोतरी

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने दीपावली से पहले प्रदेश के शासकीय कर्मचारियों और पेंशनरों को राहत देते हुए महंगाई भत्ता (DA) और महंगाई राहत (DR) में 2 प्रतिशत की वृद्धि करने का निर्णय लिया है। इस बढ़ोतरी के बाद महंगाई भत्ते और राहत की दर 58 प्रतिशत से बढ़कर 60 प्रतिशत हो जाएगी। नई दरें 1 नवंबर 2026 से लागू होंगी।

राज्य सरकार के इस फैसले से प्रदेश के करीब 3.85 लाख शासकीय कर्मचारियों और 1.50 लाख पेंशनरों को लाभ मिलेगा। सरकार पर इस फैसले से लगभग 36 करोड़ रुपये प्रतिमाह और 432 करोड़ रुपये सालाना का अतिरिक्त वित्तीय भार आएगा।

मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कहा कि राज्य सरकार कर्मचारियों और पेंशनरों के हितों के प्रति संवेदनशील है। उन्होंने बताया कि दीपावली से पहले लिया गया यह निर्णय कर्मचारियों और पेंशनरों को आर्थिक राहत देने के साथ उनके परिवारों की त्योहार की खुशियां भी बढ़ाएगा।

Related Articles

Back to top button