
रायपुर । लौह पुरुष और राष्ट्रीय एकीकरण के शिल्पकार सरदार वल्लभभाई पटेल की 151वीं जयंती के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने लोकभवन में उनके छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर राज्यपाल ने सरदार पटेल के योगदान को याद करते हुए उन्हें नमन किया। उन्होंने अखंड भारत के निर्माण और देश की एकता को मजबूत करने में सरदार वल्लभभाई पटेल की महत्वपूर्ण भूमिका का स्मरण किया।
कार्यक्रम में राज्यपाल के सचिव डॉ. सी.आर. प्रसन्ना, विधिक सलाहकार श्रीमती सत्यभामा अजय दुबे सहित लोकभवन के अधिकारी और कर्मचारी उपस्थित रहे। सभी ने सरदार पटेल के छायाचित्र पर पुष्पांजलि अर्पित कर उन्हें श्रद्धासुमन अर्पित किए।




