
रायपुर । राष्ट्रपिता महात्मा गांधी और पूर्व प्रधानमंत्री लाल बहादुर शास्त्री की जयंती के अवसर पर राज्यपाल रमेन डेका ने शुक्रवार को लोक भवन में दोनों महान विभूतियों को श्रद्धापूर्वक नमन किया।
राज्यपाल ने लोक भवन में महात्मा गांधी और लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्प अर्पित कर श्रद्धा सुमन अर्पित किए। उन्होंने देश के प्रति दोनों नेताओं के योगदान को स्मरण करते हुए उन्हें श्रद्धांजलि दी।
इस अवसर पर लोक भवन के अधिकारियों और कर्मचारियों ने भी महात्मा गांधी तथा लाल बहादुर शास्त्री के चित्रों पर पुष्पांजलि अर्पित की। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों ने दोनों महान नेताओं के आदर्शों और राष्ट्र निर्माण में उनके योगदान को याद किया।
गांधी जयंती और शास्त्री जयंती के मौके पर आयोजित इस कार्यक्रम में सत्य, अहिंसा, सादगी और राष्ट्रसेवा के मूल्यों को स्मरण किया गया।




