छत्तीसगढ़राज्य

सांसद विजय बघेल जी की डीआरएम से सार्थक चर्चा

भिलाई :- दादर हाउसिंग बोर्ड चरोदा के रोड को लेकर रेलवे द्वारा नोटिस दिए जाने के एवं कांग्रेसियों द्वारा दुष्प्रचार एवं लोगों को गुमराह किए जाने के बाद उसके विरोध में चरोदा बस स्टैंड हाउसिंग बोर्ड चरोदा बस्ती दादर पथर्रा के निवासी भारी संख्या में लोगों ने जाकर दुर्ग के सांसद माननीय विजय बघेल जी से अपनी व्यथा सुनाई जिसे सुनकर विजय बघेल जी ने डीआरएम रेलवे से चर्चा कर दुकान तोड़ने नोटिस को रद्द करने एवं दादर पथर्रा रोड के लिए एनओसी देने की बात डीआरएम से कही साथ में यह भी कहा कि यदि किसी की दुकान टूटती है तो मैं स्वयं वहां खड़ा हो जाऊंगा एवं दो एक-दो दिनों बाद डीआरएम से जाकर मिलने की बात कहा इस सबके लिए सभी नागरिक जनों ने माननीय सांसद जी का आभार एवं धन्यवाद व्यक्त किया इस अवसर पर उप नेता प्रतिपक्ष चंद्र प्रकाश पांडे मंडल उपाध्यक्ष परमजीत सिंह जी राम रेड्डी तरुण परगनिया वेद प्रकाश पांडे प्रमिला टांडी एम अरुण पुष्पा गेंदले पूनम श्रीवास्तव रेखा साहू मनोज ओझा युवा मोर्चा अध्यक्ष मनोज चक्रधारी सुब्रत दास गुप्ता विश्वनाथ जूना दादा धीरेंद्र प्रसाद शैलेंद्र सोनी गायत्री एवं भारी संख्या में वार्ड के रहवासी उपस्थित हुए थे

Related Articles

Back to top button