
रायपुर। रायपुरा पुन्नी मेला आयोजन समिति की महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में पूर्व विधायक श्री विकास उपाध्याय विशेष रूप से उपस्थित रहे। इस दौरान पुन्नी मेला आयोजन की तैयारियों, व्यवस्थाओं और कार्यक्रम को सफल बनाने से जुड़े विभिन्न विषयों पर चर्चा की गई।
बैठक के पश्चात पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने कार्यक्रम स्थल पहुंचकर मेले की तैयारियों एवं व्यवस्थाओं का जायजा लिया। उन्होंने आयोजन से संबंधित आवश्यक दिशा-निर्देश देते हुए व्यवस्थाओं को बेहतर बनाने पर जोर दिया।
उल्लेखनीय है कि रायपुरा का पुन्नी मेला आस्था, परंपरा और छत्तीसगढ़ की सांस्कृतिक विरासत का महत्वपूर्ण आयोजन है। इस पावन अवसर पर छत्तीसगढ़ के पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल भी आस्था की डुबकी लगाने और पूजा-अर्चना करने के लिए उपस्थित होते हैं।
आयोजन समिति ने मेले को सफल, व्यवस्थित और भव्य बनाने के लिए अपनी प्रतिबद्धता जताई। समिति के सदस्यों ने कहा कि यह आयोजन छत्तीसगढ़ की धार्मिक आस्था, लोक परंपराओं और सांस्कृतिक पहचान को आगे बढ़ाने का महत्वपूर्ण अवसर है।



