धर्म

बुध का नक्षत्र परिवर्तन कल, इन 6 राशियों के लिए शुभ रहेगा समय; धन-करियर में मिलेंगे लाभ के संकेत

बुध गोचर राशिफल: ज्योतिष शास्त्र में बुध को ग्रहों का राजकुमार माना जाता है। बुध बुद्धि, वाणी, व्यापार, शिक्षा और तर्क क्षमता के कारक ग्रह हैं। अब बुध अपनी चाल में बदलाव करने जा रहे हैं। 16 अगस्त 2026 को बुध शनि के नक्षत्र से निकलकर अपने ही नक्षत्र अश्लेषा में प्रवेश करेंगे। पंचांग के अनुसार, बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन रात 2 बजकर 19 मिनट पर होगा और बुध 22 अगस्त तक अश्लेषा नक्षत्र में स्थित रहेंगे।

वर्तमान में बुध कर्क राशि और पुष्य नक्षत्र में विराजमान हैं। बुध का अपने नक्षत्र में प्रवेश ज्योतिषीय दृष्टि से महत्वपूर्ण माना जा रहा है। इसका प्रभाव सभी राशियों पर अलग-अलग पड़ सकता है। आइए जानते हैं किन 6 राशियों के लिए बुध का यह नक्षत्र परिवर्तन शुभ संकेत लेकर आ सकता है।

वृषभ राशि

वृषभ राशि के जातकों के लिए बुध का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश सकारात्मक परिणाम दे सकता है। परिवार का सहयोग मिलेगा और मुश्किल परिस्थितियों में अपनों का साथ बना रहेगा। जीवन में सकारात्मक ऊर्जा का संचार होगा। कार्यों को पूरा करने में आत्मविश्वास बढ़ेगा और कई मामलों में राहत मिल सकती है।

मिथुन राशि

मिथुन राशि वालों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन लाभकारी रहने की संभावना है। विद्यार्थियों का पढ़ाई में मन लगेगा और एकाग्रता बढ़ सकती है। आर्थिक स्थिति में सुधार के संकेत हैं। आय बढ़ाने के नए अवसर मिल सकते हैं। नौकरी और व्यवसाय से जुड़े लोगों को भी अच्छे परिणाम प्राप्त हो सकते हैं।

कन्या राशि

कन्या राशि के जातकों के लिए यह नक्षत्र परिवर्तन करियर के लिहाज से शुभ माना जा रहा है। कार्यस्थल पर नई जिम्मेदारी मिल सकती है। अपनी जिम्मेदारियों को पूरी मेहनत और समझदारी के साथ निभाने पर वरिष्ठ अधिकारियों का सहयोग प्राप्त होगा। नौकरी में आगे बढ़ने के अवसर भी मिल सकते हैं।

तुला राशि

तुला राशि वालों के लिए बुध का अश्लेषा नक्षत्र में गोचर काफी अच्छा रह सकता है। व्यापारियों को किसी नए निवेशक या कारोबारी साझेदार का सहयोग मिल सकता है। व्यापार विस्तार के नए रास्ते खुल सकते हैं। परिवार में सुख-समृद्धि और सकारात्मक माहौल बना रहेगा। आर्थिक मामलों में भी लाभ के अवसर प्राप्त हो सकते हैं।

मकर राशि

मकर राशि के जातकों के लिए बुध का नक्षत्र परिवर्तन शुभ समाचार लेकर आ सकता है। व्यापार में लाभ मिलने के योग बन रहे हैं। करियर के क्षेत्र में नए अवसर सामने आ सकते हैं। नौकरीपेशा लोगों को नई जिम्मेदारी या बेहतर अवसर मिल सकता है। सही रणनीति के साथ आगे बढ़ने पर लाभ प्राप्त होने की संभावना है।

कुंभ राशि

कुंभ राशि वालों के लिए बुध का अश्लेषा नक्षत्र में प्रवेश सकारात्मक परिणाम दे सकता है। परिवार के साथ अधिक समय बिताने का अवसर मिलेगा और रिश्तों में मधुरता बढ़ सकती है। नौकरी की तलाश कर रहे लोगों को अच्छी खबर मिल सकती है। करियर से जुड़े मामलों में नए अवसर सामने आ सकते हैं।

नोट: यह राशिफल सामान्य ज्योतिषीय मान्यताओं पर आधारित है। किसी भी महत्वपूर्ण निर्णय के लिए व्यक्तिगत कुंडली और विशेषज्ञ ज्योतिषीय सलाह को प्राथमिकता दें।

Related Articles

Back to top button