Sunny Leone CID Notice: बॉलीवुड एक्ट्रेस सनी लियोनी इन दिनों मुश्किलों में फंसती नजर आ रही हैं. कथित फ्रॉड केस में एक्ट्रेस CID की रडार पर आ गई हैं. कर्नाटक से सामने आए कथित 2,400 करोड़ रुपये के शिवम एसोसिएट्स निवेश घोटाले की जांच के बीच एक्ट्रेस सनी लियोनी का नाम भी चर्चा में आ गया है. हालांकि, जांच एजेंसियों ने साफ किया है कि उन्हें भेजे गए नोटिस का मतलब यह नहीं है कि उन्होंने कोई गलत काम किया है.
कर्नाटक क्रिमिनल इन्वेस्टिगेशन डिपार्टमेंट (CID) ‘शिवम एसोसिएट्स’ के कथित 2,400 करोड़ रुपये के निवेश घोटाले की जांच कर रहा है. इस मामले से जुड़े अधिकारियों ने बताया कि बुधवार को CID ने एक्ट्रेस सनी लियोनी से उस फिल्म में उनकी मौजूदगी के लिए किए गए भुगतान के बारे में जानकारी मांगी, जिसे इस स्कीम के मुख्य आरोपी ने प्रोड्यूस किया था. इसके साथ ही अधिकारियों ने यह भी साफ किया कि इस नोटिस का मतलब यह नहीं है कि एक्ट्रेस ने कोई गड़बड़ी की है.
CID, शिवम एसोसिएट्स और उसके प्रमोटर शिवानंद नीलनवर से जुड़े पैसों के लेन-देन की जांच कर रही है. नीलनवर पर आरोप है कि उन्होंने कथित तौर पर बिना मंजूरी वाले डिपॉजिट और निवेश कार्यक्रमों के जरिए 40,700 निवेशकों से पैसे जुटाए थे. मामले की जानकारी रखने वाले अधिकारियों ने बुधवार को बताया कि नीलनवर द्वारा प्रोड्यूस की गई 2023 की कन्नड़ फिल्म ‘चैंपियन’ के गाने ‘डिंगारा बिल्ली नानू’ में परफॉर्म करने के लिए सनी लियोनी को लगभग 1 करोड़ रुपये का भुगतान किया गया था.