देश

रेल नेटवर्क विस्तार को मंजूरी, 5 राज्यों के 14 जिलों को मिलेगा फायदा

नई दिल्ली। केंद्रीय मंत्रिमंडल ने पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के 14 जिलों को कवर करने वाली तीन मल्टीट्रैकिंग रेल परियोजनाओं को मंजूरी दी है। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद भारतीय रेलवे के मौजूदा नेटवर्क में करीब 656 किलोमीटर की वृद्धि होगी।

परियोजनाओं से संबंधित क्षेत्रों में रेल कनेक्टिविटी मजबूत होने के साथ यात्रियों और माल परिवहन की क्षमता बढ़ने की उम्मीद है। मल्टीट्रैकिंग से व्यस्त रेल मार्गों पर ट्रेनों के संचालन को बेहतर बनाने और नेटवर्क की क्षमता बढ़ाने में भी मदद मिलेगी।

इन परियोजनाओं का लाभ पश्चिम बंगाल, झारखंड, ओडिशा, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों को मिलेगा। रेल नेटवर्क के विस्तार से क्षेत्रीय परिवहन व्यवस्था को मजबूती मिलने के साथ आर्थिक गतिविधियों को भी बढ़ावा मिलने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button