रायपुर। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के जन्मदिन के अवसर पर भाजपा महिला मोर्चा की जिला मीडिया प्रभारी शमा भारती के नेतृत्व में मुस्लिम समाज के लोगों ने मोतीबाग चौक स्थित हजरत शेर अली आग बंजारी वाले बाबा की दरगाह शरीफ में विशेष दुआ का आयोजन किया।

इस दौरान दरगाह में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के स्वस्थ जीवन और लंबी आयु की कामना करते हुए दुआ की गई। कार्यक्रम के दौरान “जिसने हमारा जीवन संवारा, उसे आशीर्वाद हमारा” संदेश के साथ मुस्लिम समाज के लोगों ने प्रधानमंत्री के लिए अपनी शुभकामनाएं प्रकट कीं।

कार्यक्रम में मुख्य अतिथि के रूप में छत्तीसगढ़ राज्य वक्फ बोर्ड के अध्यक्ष डॉ. सलीम राज उपस्थित रहे। इस अवसर पर मुस्लिम समाज के बड़ी संख्या में भाई-बहनों ने भाग लिया और सामूहिक रूप से प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए दुआ की।
आयोजकों ने कहा कि प्रधानमंत्री के जन्मदिन के अवसर पर समाज के लोगों ने आपसी भाईचारे और सद्भावना के साथ उनके स्वस्थ एवं दीर्घायु जीवन की कामना की।




