
रायपुर । छत्तीसगढ़ शासन ने गोवर्धन पूजा के अवसर पर 9 नवंबर 2026, सोमवार को सामान्य अवकाश घोषित किया है। शासन के इस निर्णय के बाद राज्य के संबंधित शासकीय कार्यालयों और संस्थानों में इस दिन अवकाश रहेगा।
सामान्य प्रशासन विभाग द्वारा जारी अधिसूचना के अनुसार, गोवर्धन पूजा के लिए पहले 9 नवंबर 2026 को ऐच्छिक अवकाश की सूची में शामिल किया गया था। अब शासन ने पूर्व में जारी अधिसूचना में संशोधन करते हुए इस पर्व को सार्वजनिक/सामान्य अवकाश की श्रेणी में शामिल कर लिया है।
ऐच्छिक अवकाश को सामान्य अवकाश में बदला
शासन द्वारा जारी आदेश में बताया गया है कि सामान्य प्रशासन विभाग की 6 नवंबर 2025 की अधिसूचना के तहत गोवर्धन पूजा को ऐच्छिक अवकाश की सूची में सरल क्रमांक 50 पर दर्ज किया गया था। संशोधित आदेश के माध्यम से अब 9 नवंबर 2026 को सामान्य अवकाश घोषित किया गया है।
9 नवंबर को रहेगा अवकाश
राज्य शासन की इस घोषणा के अनुसार, सोमवार 9 नवंबर 2026 को गोवर्धन पूजा के अवसर पर संबंधित शासकीय कार्यालयों में सामान्य अवकाश रहेगा। इस निर्णय से राज्य के कर्मचारियों को पर्व मनाने के लिए अवकाश मिलेगा।
शासन के इस फैसले की जानकारी सामान्य प्रशासन विभाग की ओर से जारी अधिसूचना के माध्यम से दी गई है।




