छत्तीसगढ़राज्य

तपती गर्मी में नंगे पैर चल रहे स्लम बस्ती के बच्चों को सोराज वेल फाउंडेशन ने बाटे चप्पल

सोराज वेल फाऊंडेशन एक समाजसेवी संस्था है जिसका उद्देश्य है कि समाज में नीचेले टपके के लोगों को समाज में उनका अधिकार दिलाना समय-समय पर कई समाज सेवी कार्य भी यह फाउंडेशन करता रहा है इसी क्रम में 45 डिग्री तापमान में राजधानी रायपुर के कई स्लम बस्ती में नंगे पांव घूम रहे बच्चों को 50 जोड़ी चप्पल बांट कर उन्हें तपती गर्मी से राहत प्रदान किया गया.

सोराज वेल फाउंडेशन की नीतियों के हिसाब से उन्हें और भी आगे काम करना है जिसमें महिला सशक्तिकरण को लेकर बुजुर्ग और असहाय लोगों को सहारा देना भी फाउंडेशन का काम है फाउंडेशन का पंजीयन 2024 में हुआ और फाउंडेशन तब से लगातार अपने कार्य को निरंतर कर रही है जहां रक्तदान के लिए लोगों को प्रेरित करना महिलाओं को आत्मनिर्भर बनाना बुजुर्गों को समय-समय पर सहायता करना और महिलाओं को सशक्त करने जागरूक करने और उनके अधिकारों के लिए उन्हें जानकारी देना ये मुख्य कार्य है .

फाउंडेशन की अध्यक्ष सोनाली दीवान ने बताया कि महिला सशक्तिकरण के लिए वो महिलाओं के बीच जाकर उन्हें प्रेरित करती है आत्मनिर्भर बनने की दिशा में उन्हें क्या नया करना चाहिए जिसकी विधिवत जानकारी भी देती है जहां सिलाई कढ़ाई बुनाई और तमाम तरह के कार्यों को महिलाएं आज बढ़ चढ़ कर रही है.

Related Articles

Back to top button