छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

राज्योत्सव में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर और प्रदेश के नक्शे को लेकर विकास उपाध्याय ने उठाए सवाल

छत्तीसगढ़ की अस्मिता, संस्कृति और स्वाभिमान के प्रतीकों का सम्मान सुनिश्चित करे सरकार : विकास उपाध्याय

रायपुर । छत्तीसगढ़ राज्योत्सव की तैयारियों को लेकर पूर्व संसदीय सचिव एवं पूर्व विधायक विकास उपाध्याय ने प्रदेश की भाजपा सरकार पर निशाना साधा है। उन्होंने राज्योत्सव से जुड़े आयोजनों में छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर को स्थान नहीं दिए जाने और प्रदेश के नक्शे में कथित त्रुटियों को लेकर आपत्ति जताई है।

विकास उपाध्याय ने कहा कि छत्तीसगढ़ राज्योत्सव प्रदेश की संस्कृति, परंपरा, पहचान और गौरव से जुड़ा महत्वपूर्ण आयोजन है। ऐसे अवसर पर छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर और प्रदेश के सही नक्शे को उचित स्थान मिलना चाहिए। उन्होंने आरोप लगाया कि सरकार राज्योत्सव के नाम पर आयोजन तो कर रही है, लेकिन प्रदेश की अस्मिता से जुड़े प्रतीकों की अनदेखी की जा रही है।

उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ की माटी, संस्कृति और महतारी का सम्मान प्रदेशवासियों की भावनाओं से जुड़ा विषय है। राज्य स्थापना दिवस के आयोजन में प्रदेश की पहचान से जुड़े प्रतीकों की उपेक्षा दुर्भाग्यपूर्ण है।

उपाध्याय ने सरकार से मांग की कि इस मामले में तत्काल स्थिति स्पष्ट की जाए तथा छत्तीसगढ़ महतारी की तस्वीर को सम्मानजनक स्थान देने के साथ प्रदेश के नक्शे में बताई जा रही त्रुटियों को भी सुधारा जाए।

उन्होंने कहा कि राज्योत्सव केवल एक सरकारी कार्यक्रम नहीं, बल्कि प्रदेश के करोड़ों लोगों की पहचान, गौरव और स्वाभिमान का प्रतीक है। इसलिए आयोजन में छत्तीसगढ़ की संस्कृति, परंपरा और अस्मिता का पूरा सम्मान सुनिश्चित किया जाना चाहिए।

Related Articles

Back to top button