छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

लोकतंत्र की रक्षा के संकल्प के साथ ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में छत्तीसगढ़ ओबीसी कांग्रेस की सहभागिता

रायपुर। लोकतांत्रिक मूल्यों, संवैधानिक अधिकारों एवं निष्पक्ष निर्वाचन प्रक्रिया के प्रति अपनी प्रतिबद्धता व्यक्त करते हुए आयोजित ‘वोट बचाओ–देश बचाओ’ अभियान में छत्तीसगढ़ प्रदेश कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के पदाधिकारियों ने सहभागिता की।

राष्ट्रीय कांग्रेस अध्यक्ष श्री मल्लिकार्जुन खड़गे जी, लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष श्री राहुल गांधी जी एवं राष्ट्रीय कांग्रेस ओबीसी विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल जयहिंद जी के आह्वान पर आयोजित इस कार्यक्रम में प्रदेश ओबीसी कांग्रेस के पदाधिकारी एवं विभिन्न जिलों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।

इस दौरान रायपुर जिला ओबीसी कांग्रेस अध्यक्ष श्री लक्ष्मण सेन जी ने राष्ट्रीय अध्यक्ष श्री अनिल जयहिंद जी से सौजन्य मुलाकात कर संगठनात्मक गतिविधियों एवं ओबीसी समाज से जुड़े महत्वपूर्ण विषयों पर मार्गदर्शन प्राप्त किया।

कार्यक्रम में लोकतंत्र की मजबूती, मताधिकार की सुरक्षा, संविधान की गरिमा एवं सामाजिक न्याय के प्रति प्रतिबद्धता दोहराई गई।

इस अवसर पर श्री लक्ष्मण सेन जी ने कहा कि मतदान का अधिकार लोकतंत्र की आधारशिला है। प्रत्येक नागरिक के मत की स्वतंत्रता और निष्पक्षता सुनिश्चित करना हम सभी का दायित्व है। संगठन के कार्यकर्ता लोकतांत्रिक अधिकारों एवं सामाजिक न्याय से जुड़े मुद्दों को लेकर निरंतर सक्रिय रहेंगे।

उन्होंने अभियान में सहभागिता निभाने वाले सभी पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं का आभार व्यक्त किया।

Related Articles

Back to top button