छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

हजरत मौलाना मोहम्मद अली फारुकी का पहला उर्स-ए-पाक 10 और 11 अक्टूबर को

रायपुर। छत्तीसगढ़ की अज़ीम शख्सियत और पूर्व छत्तीसगढ़ काजी हजरत मौलाना मोहम्मद अली फारुकी के पहले सालाना उर्स-ए-पाक का आयोजन 10 एवं 11 अक्टूबर को रायपुर के बैजनाथपारा स्थित मदरसा इस्लाहुल मुस्लिम यतीमखाना में अदब और एहतराम के साथ किया जाएगा। उर्स की शुरुआत परचम-कुशाई की रस्म के साथ होगी। दो दिवसीय आयोजन के दौरान तकरीर और मुशायरे का विशेष कार्यक्रम आयोजित किया जाएगा। मुशायरे में देश के विभिन्न हिस्सों से मशहूर शायर शिरकत करेंगे, जबकि तकरीर के लिए देश के नामचीन मुकरीरों को आमंत्रित किया गया है। उर्स के दौरान बैजनाथपारा स्थित मुस्लिम हॉल में बच्चों की हौसला-अफजाई के लिए विशेष कार्यक्रम रखा गया है, जिसमें विभिन्न क्षेत्रों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बच्चों को इनामात से नवाजा जाएगा। आयोजकों के मुताबिक उर्स-ए-पाक में हजरत मौलाना मोहम्मद अली फारुकी के चाहने वालों और अकीदतमंदों की बड़ी संख्या में शिरकत की उम्मीद है। रायपुर और आसपास के क्षेत्रों के अलावा छत्तीसगढ़ के अन्य जिलों तथा दूसरे राज्यों से भी बड़ी संख्या में जायरीन के पहुंचने की संभावना है।

Related Articles

Back to top button