छत्तीसगढ़राज्यरायपुर

दीपावली की खुशियों के बीच परिवार संग बाजार पहुंचे पूर्व विधायक विकास उपाध्याय, बाइक से की खरीदारी

 

रायपुर। दीपावली के पावन पर्व पर पूर्व विधायक विकास उपाध्याय आम नागरिकों के बीच सहज अंदाज में नजर आए। वे परिवार के साथ बाइक से आमापारा बाजार पहुंचे और दीपावली एवं पूजा-पाठ के लिए आवश्यक सामग्री की खरीदारी की।

इस दौरान उन्होंने बाजार में फूल-मालाएं, मिट्टी के दीये, लक्ष्मी-गणेश की प्रतिमाएं, पूजा की थाली, धूप-अगरबत्ती, मिठाइयां, रंगोली के रंग और दीपावली की सजावट से जुड़ी विभिन्न वस्तुएं खरीदीं। बाजार में उमड़ी भीड़ और दुकानों की रौनक के बीच उन्होंने स्थानीय व्यापारियों से भी मुलाकात की।

 

विकास उपाध्याय ने कहा कि दीपावली केवल रोशनी और उत्सव का पर्व नहीं, बल्कि परिवार के साथ खुशियां बांटने और स्थानीय व्यापारियों के उत्साह को बढ़ाने का भी अवसर है। त्योहारों के दौरान स्थानीय बाजारों से खरीदारी करने से छोटे व्यापारियों और दुकानदारों को प्रोत्साहन मिलता है।

 

उन्होंने प्रदेशवासियों को दीपावली की शुभकामनाएं देते हुए कामना की कि यह पर्व सभी के जीवन में सुख, समृद्धि, शांति और खुशहाली लेकर आए।

Related Articles

Back to top button